फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हिमाचल से सीख ले तैयारियों में जुटी भाजपा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। हिमाचल में हार से सीख लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में संगठन को धार देने और आगामी चुनावी वर्ष में चुनावी तैयारियों में जुटने का फैसला किया है। साफ संकेत दिया गया है कि पार्टी में किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मिल जुलकर काम करें और पार्टी को सफलता दिलाएं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में हिमाचल प्रदेश का उदाहरण पेश किया गया। बताया गया कि हिमाचल में 42,19,638 वोट पड़े। इसमें भाजपा को 18,14,530 (43 फीसदी) व कांग्रेस को 18,52,504 (43.9 फीसदी) मत पड़े। कुल 37,974 (0.9 प्रतिशत) वोटों के अंतर से पार्टी सरकार नहीं बना सकी और कांग्रेस से 15 सीटों से पिछड़ गई। वहां बागी उम्मीदवारों को 55 हजार से अधिक मत मिले। यानी बागी उम्मीदवार भाजपा के साथ रहते तो रिवाज बदलने का नारा बिल्कुल सच हो जाता। इसके ठीक विपरीत गुजरात में कार्यकर्ताओं के एकजुट रहने की वजह से शानदार सफलता मिली। हिमाचल के उदाहरण से सभी को हिदायत दी गई कि पार्टी ने तय किया है कि अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं होगी, चाहे कोई भी कितना कद्दावर क्यों न हो।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पार्टी पदाधिकारियों को बताया गया कि आगामी वर्ष चुनाव का है। चाहे वह पंचायत या निकाय चुनाव का हो या फिर संभावित विधानसभा चुनाव का। 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में अभी से संगठन को धार देने की जरूरत है। लोगों तक पहुंचना होगा। उनकी समस्याओं की जानकारी हासिल कर उसका निदान कराने का प्रयास होना चाहिए। गांव-गांव और वार्ड स्तर तक हर व्यक्ति के पास पहुंच होनी चाहिए। नए बने पदाधिकारियों के कंधों पर भारी जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए हर बूथ को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो
पार्टी पदाधिकारियों को संदेश दिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित रहने न पाए। सरकार की ओर से सभी वर्गों युवा, महिला, किसान, विद्यार्थी, बुजुर्गों के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं। बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने की भी सरकार की योजनाएं चल रही हैं। इनके बारे में लोगों को जागरूक कर उन्हें लाभ दिलाने की कोशिश होनी चाहिए ताकि समाज के वंचित वर्ग के लोग लाभ हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed