{"_id":"63602fa686152b2bc9353db6","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2712913198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन मैत्री सरकार के लक्ष्य के साथ पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट पोर्टल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन मैत्री सरकार के लक्ष्य के साथ पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट पोर्टल का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने सोमवार को समग्र पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट पोर्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने दावा किया कि इस तरह का पोर्टल शुरू करने वाला जम्मू कश्मीर देश का पहला प्रदेश है। जन मैत्री व सुशासन को जम्मू कश्मीर में सुनिश्चित करने की तरफ सरकार का एक ओर बड़ा कदम पोर्टल शुरू कर उठाया गया है।
नागरिक सचिवालय जम्मू में हुए कार्यक्रम में मेहता ने कहा कि समग्र पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट पोर्टल के नागरिकों को ओर सशक्त बनाएगा और जन सेेवाओं में देरी को रोकने में बड़ा कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा लाल फीताशाही व असक्षम व लापरवाह अधिकारियों पर लगाम लगाकर सक्षम प्रणाली को विकसित करने में पोर्टल के माध्यम से मदद मिलेगी।
मुख्य सचिव ने कहा जम्मू कश्मीर सरकार ने समग्र आनलाइन डैशबोर्ड जिसमे सभी नागरिक केंद्रित सेवाएं उपलब्ध हैं को ई उन्नत पोर्टल के साथ उपलब्ध करवाने का काम किया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत पोर्टल में सरकारी ऑनलाइन सेवाओं में समयावधि की सीमा, तय सीमा के उल्लंघन पर जुर्माना व सजा के प्रावधान की भी जानकारी होगी। उन्होंने कहा, सरकार ने हाल ही में जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट 2011 में संशोधन कर इसे समयानुसार बनाने का काम किया है। पोर्टल के साफ्टवेयर को नेशनल इंफरमेटिक्स सेंटर ने जम्मू कश्मीर सरकार के सूचना तकनीक विभाग के सहयोग से विकसित किया है।