फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

उप राज्यपाल 4 नवंबर को कई स्वास्थ्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कन्वेंशन सेंटर जम्मू में 4 नवंबर को प्रस्तावित एक कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर में कई स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों को समर्पित करेंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में जश्न-ए-सेहत कार्यशाला भी आयोजित होगी, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम में उप राज्यपाल ई-रूपी के अलावा एवी ई-रूपी, ई-सेहत (एचएमआईएस), टेली मानस, टेनी मानस सेल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ करेंगे। सम्मान समारोह में बीआईएस के तहत 100 प्रतिशत परिवारों को कवर करने के लिए जिला सांबा, कुलगाम, शोपियां, गांदरबल, अनंतनाग, पुंछ और पुलवामा प्रशासन को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रेणी वाले टेरिटेरी केयर अस्पताल, जिला अस्पताल, एसडीएच, निजी अस्पताल, निक्षय मित्रा आदि सम्मानित होंगे। कार्यशाला में पीएम-जेएवाई-सेहत योजना, अस्पताल गुणवत्ता, क्लेम आडिट व फ्राड डिटेक्शन आदि पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed