फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमित शाह की रैली में मौजूद रहेंगे जलशक्ति अस्थायी कर्मी, मांगें मनी तो जश्न, नहीं तो विरोध

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कई महीनों से मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी राजोरी में आयोजित होने वाली अमित शाह की रैली में हिस्सा लेने के लिए जम्मू से रवाना हो गए हैं। सैकड़ों कर्मी रैली में हिस्सा लेंगे। यदि इनकी मांगों पर अमित शाह कोई एलान करते हैं तो कर्मी इसका जश्न मनाएंगे, यदि वह कोई घोषणा नहीं करते तो वह लोग जोरदार विरोध जताएंगे। कर्मियों का कहना है कि उनको शाह के दौरे से उम्मीद है और यहां की भाजपा से भी। उम्मीद करते हैं कि भाजपा अमित शाह के समक्ष कर्मियों का मामला उठाएगी।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को अमित शाह के दौरे से पहले कर्मियों ने काले कपड़े पहनकर और काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में उन कर्मियों ने भी हिस्सा लिया। जो स्थायी होने के इंतजार में रिटायर हो गए। स्थायी होने के ही इंतजार में जान गंवा चुके कर्मियों की विधवाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जलशक्ति कर्मी फोरम के प्रवक्ता रवि हंस का कहना है कि जलशक्ति कर्मियों की मांग है कि उनको स्थायी किया जाए। इसी मांग को लेकर वह लोग राजोरी जा रहे हैं। सब लोग शाह की रैली में जाएंगे। यहां उनकी मांगें पूरी होने पर जोरदार आभार प्रकट होगा और यदि मांगों को नजर अंदाज किया गया तो वह लोग शाह के दौरे का जोरदार विरोध भी जताएंगे, क्योंकि उनको उम्मीद है कि शाह उनकी मांगों को हल करके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed