{"_id":"6337507325b79d06a376a254","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu269135727","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि में स्नातकोत्तर दाखिले के लिए अगले हफ्ते से पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि में स्नातकोत्तर दाखिले के लिए अगले हफ्ते से पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विवि में स्नातकोत्तर दाखिले के लिए अगले हफ्ते से पंजीकरण शुरू
- स्नातक की पहली मेरिट सूची 3 को होगी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। मेरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थी दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। फिलहाल एनटीए ने स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा के नतीजे दो दिन पहले घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि उनके पास अभी एनटीए की ओर से कोई डाटा नहीं भेजा गया है। इस सप्ताह डाटा आने की उम्मीद है। अगले सप्ताह प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। दो अक्तूबर को पंजीकरण की अंतिम तारीख होगी।
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि 3 तारीख को पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। सीटों के हिसाब से लगातार काउंसलिंग जारी रहेगी। योग्य अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिला मिल सके। जिन छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। उन्हें लगातार विश्वविद्यालय की साइट देखते रहना होगा। प्रवेश संबंधी सभी सूचनाओं को साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसी प्रकार की आशंका को दूर करने के लिए अभ्यर्थी साइट पर दिए गए संपर्कों के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों के साथ बात कर सकते हैं।