फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कई जिलों में इंद्रदेव रूठे तो कईयों में जमकर बरसे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। इस बार जुलाई में मानसून के पीक पर रहने से कई जिलों में इंद्रदेव रूठे रहे तो कईयों में जमकर बरसे। जम्मू में जुलाई में सामान्य 354.4 मिलीमीटर की तुलना में 535 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 51 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2021 में 587.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, पुलवामा में सामान्य 71.2 मिलीमीटर की तुलना में 150.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 111.80 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

इसके अलावा अनंतनाग, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, गांदरबल, रियासी, रामबन, सांबा जिला में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में जुलाई में औसतन 253.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य 230.93 मिलीमीटर में औसतन 9.72 प्रतिशत अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार खासतौर पर जम्मू संभाग में मानसून सक्रिय है। आगामी दिनों में भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। बारिश से आगामी मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में सामान्य 91.6 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 63.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 150 मिलीमीटर बारिश हुई है। डोडा में सामान्य 168.2 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 246.3 मिलीमीटर बारिश हुई है जो 46.43 प्रतिशत अधिक है। पुंछ में सामान्य 265 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 330 मिलीमीटर बारिश हुई जो 24.53 प्रतिशत अधिक है। कम बारिश जिलों में अनंतनाग में माइनस 9.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.1 (सामान्य 116.3 मिलीमीटर) बारिश हुई है। इसी तरह बांदीपोरा में माइनस 37.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.6 मिलीमीटर (83 मिलीमीटर), कुपवाड़ा में माइनस 24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.9 मिलीमीटर (सामान्य 94.6 मिलीमीटर), गांदरबल में माइनस 39.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.4 मिलीमीटर (सामान्य 168.4 मिलीमीटर), सांबा में माइनस 18.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 423 मिलीमीटर (सामान्य 517 मिलीमीटर), रामबन में माइनस 18.17 प्रतिशत गिरावट के साथ 125.2 मिलीमीटर (सामान्य 153 मिलीमीटर) बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed