फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kidney transplant facility in Jammu soon, central team will inspect the facilities on March 25

स्वास्थ्य: जम्मू में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा जल्द, 25 मार्च को केंद्रीय टीम सुविधाओं का करेगी निरीक्षण

Fri, 11 Mar 2022 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2022 01:47 AM IST
सार

जम्मू में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को इसके प्रत्यारोपण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। देशभर में प्रत्येक दसवें व्यक्ति को किडनी की समस्या हो रही है।

विज्ञापन
Kidney transplant facility in Jammu soon, central team will inspect the facilities on March 25
किडनी

विस्तार

जम्मू के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफरोलॉजी विभाग में जल्द किडनी (गुर्दा) प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। आगामी 25 मार्च को स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम जम्मू में किडनी प्रत्यारोपण के लिए सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। इसके बाद प्रत्यारोपण के लिए पंजीकरण जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रत्यारोपण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा

जम्मू में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को इसके प्रत्यारोपण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। देशभर में प्रत्येक दसवें व्यक्ति को किडनी की समस्या हो रही है।सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर में पहले ही किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा दी जा रही है, लेकिन जम्मू संभाग के दस जिलों के मरीजों को अभी इसका इंतजार है।

विज्ञापन

तीन शिफ्टों में 30 से 40 मरीजों के डायलिसिस किए जा रहे

सुपर स्पेशियलिटी जम्मू अस्पताल के नेफरोलॉजी विभाग में दैनिक आधार पर तीन शिफ्टों में 30 से 40 मरीजों के डायलिसिस किए जा रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में मासिक 500-600 मरीजों में से 100 से 150 नए मरीज आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसप्लांटेशन आफ ह्यूमन आर्गन एवं टिश्यू एक्ट 1994 लागू

नेफरोलॉजी विभाग की ओर से पूर्व एचओडी डॉ. एसके बाली की देखरेख में प्रत्यारोपण सुविधा शुरू करने की कवायद की गई थी, लेकिन इसे शुरू नहीं किया जा सका। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद केंद्र सरकार का ट्रांसप्लांटेशन आफ ह्यूमन आर्गन एवं टिश्यू एक्ट 1994 लागू हो गया है।

प्रत्यारोपण सुविधा की प्रक्रिया में तेजी लाई गई

हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर की तर्ज पर जम्मू में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने पर जोर दिया था। जिसके बाद प्रत्यारोपण सुविधा की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। किडनी प्रत्यारोपण के लिए तीन प्रमुख विभागों की भूमिका रहेगी।

केंद्रीय टीम जीएमसी में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधाओं का निरीक्षण करेगी

इसमें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग की ओर से सर्जरी, नेफरोलॉजी विभाग की ओर मरीज देखभाल और एनेस्थीसिया विभाग की ओर से बेहोशी प्रक्रिया को किया जाएगा। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने कहा कि 25 मार्च को केंद्रीय टीम जीएमसी में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधाओं का निरीक्षण करेगी।

इसमें पंजीकरण होने के साथ ही प्रत्यारोपण सुविधा को शुरू किया जाएगा। इसके लिए बुनियादी ढांचे के साथ अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed