फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जहांगीर सरूरी से भतीजे ने की बंदूक छोड़ने की अपील

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। किश्तवाड़ जिले में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी के भतीजे ने उससे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। सरूरी 1990 के दशक की शुरुआत में आतंकवादी रैंक में शामिल हो गया था और पिछले तीन दशकों से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा है।
विज्ञापन

अमीन के बड़े भाई करीम के बेटे जुनैद ने बढ़ईगीरी का सफ लतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं सेना का शुक्रगुजार हूं, जिसने हमारे परिवार की मदद की और मुझे बढ़ईगीरी का 90 दिन का प्रशिक्षण दिया। सेना इस तथ्य को जानने के बावजूद कि उसके चाचा एक आतंकवादी हैं, उनके घर आए और उन्हें पाठ्यक्रम के लिए नामांकित किया। मेरी उनसे (चाचा) अपील है कि वह समर्पण कर घर लौट जाएं। कोई भी कभी हमारी मदद के लिए नहीं आया। हम सेना के आभारी हैं जो हमेशा हमारी मदद के लिए मौजूद है। कहा कि युवाओं को आतंकवाद और नशीली दवाओं के गलत रास्ते से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

एक दशक पहले आतंकवाद मुक्त घोषित सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील किश्तवाड़ जिले में 2018 और 2019 में आतंकी घटनाओं के पीछे अमीन का हाथ माना जाता था, जो यहां आतंकवाद को दोबारा जिंदा करना चाहता है। आतंकवादियों ने 1 नवंबर, 2018 को किश्तवाड़ शहर में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि आरएसएस के पदाधिकारी चंद्रकांत शर्मा और उनके पीएसओ की 9 अप्रैल, 2019 को एक अस्पताल में हत्या कर दी गई थी। 2019 में दो और मौकों पर भी आतंकी दो पुलिसकर्मियों की सर्विस राइफ लों के साथ फ रार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जिले में सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ पहली बड़ी सफ लता 28 सितंबर, 2019 को दर्ज की गई थी, जब सुरक्षा बलों ने ओसामा बिन जावेद सहित तीन आतंकियों को मार गिराया था। वे लक्षित हत्याओं के सिलसिले में पास के रामबन जिले में एक मुठभेड़ में वांछित थे। पुलिस ने संगठन के लगभग दो दर्जन सदस्यों और भूमिगत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था और उनके कई ठिकानों का भंडाफ ोड़ किया गया था। अक्तूबर 2019 में पुलिस ने अमीन और दो अन्य के सिर पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed