{"_id":"608723178ebc3e59220c70f5","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu234241874","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन बाद भी जेकेएसआरटीसी कर्मियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन बाद भी जेकेएसआरटीसी कर्मियों को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्टर कॉरपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) के कर्मचारियों की वेतन की समस्या हल होती नहीं दिख रही है। चार महीने से कर्मचारी बिना वेतन काम करने को मजबूर हैं। मार्च में दो महीने का वेतन मिलने के बाद प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया था कर्मचारियों का बकाया वेतन अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगा, लेकिन अप्रैल खत्म होने को है और कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है।
कोरोना काल में सेवाएं देने को बावजूद भी हजारों कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं। एक वरिष्ठ कर्मचारी ने कहा कि सरकार सिर्फ आश्वासन देती है। प्रमुख सचिव ने भी हमें आश्वासन दिया था कि उनका बकाया वेतन जल्द जारी किया जाएगा, बावजूद इसके हमें वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और निजी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल भी है। इस मुश्किल समय में हम नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चार महीने से वेतन नहीं मिलने से परिवार आर्थिक तंगी का शिकार हो रहा है। हम बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं दे पा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले वर्ष भी हमने कोरोना काल में निस्वार्थ भाव से सेवाएं दी थीं, लेकिन हमें उसके लिए प्रशंसा तो दूर, नियमित वेतन तक नहीं मिला था। वर्तमान में भी ऐसे ही स्थिति है।
--
एक-दो दिनों में सरकार द्वारा दिया जाना वाला हिस्सा जारी किया जाएगा। कर्मचारियों के वेतन में सरकार और कॉरपोरेशन का हिस्सा रहता है। सरकार अपने हिस्सा का पैसा जारी करेगी।
विज्ञापन
-पीएस रखवाल, निदेशक वित्त, परिवहन विभाग