फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : First freight terminal of the state to be built Samba

जम्मू-कश्मीरः सांबा में 150 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला फ्रेट टर्मिनल

Sun, 07 Mar 2021 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू 
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 12:55 AM IST
सार

  • सिडको ने टर्मिनल के लिए भूमि चिन्हित की, उद्योग को मिलेगा बढ़ावा 

विज्ञापन
Jammu kashmir News : First freight terminal of the state to be built Samba
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में प्रदेश का पहला फ्रेट टर्मिनल सांबा में 150 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है। फ्रेट टर्मिनल बनने से न सिर्फ उद्योग बल्कि कृषि और बागवानी से जुड़े किसानों को लाभ होगा। फ्रेट टर्मिनल सांबा रेलवे स्टेशन के साथ बनेगा, जिसका काम जल्द शुरू होगा। 

विज्ञापन


एसीटीएल कंपनी इस टर्मिनल का निर्माण करेगी। इसके लिए सिडको ने कंपनी को जमीन भी सौंप दी है। कंपनी 75 दिनों में जरूरी अनुमति और कागजी कार्रवाई पूरी करेगी। फ्रेट टर्मिनल सांबा रेलवे स्टेशन के साथ बनेगा, इसके लिए वर्तमान रेल लाइन से एक अलग लाइन निकाली जाएगी। इसे दोनों ओर से मुख्य रेल लाइन से कंनेक्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


फ्रेट टर्मिनल दो से पांच मालगाड़ी की क्षमता वाला होगा। यहां पर प्रतिदिन छह हजार से नौ हजार मीट्रिक टन सामान की ढुलाई की जाएगी। टर्मिनल में कंटेनर की मदद से कृषि, ऑटोमोबाइल, औद्योगिक, कंस्ट्रक्शन सहित अन्य सामान की ढुलाई के साथ उसके रखरखाव की सुविधा भी उपलब्ध होगी। फ्रेट टर्मिनल में कोल्ड स्टोर की सुविधा होगी, जिससे बागवानी से जुड़े किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर वाहनों का दबाव होगा कम 
प्रदेश में आने और प्रदेश के बाहर जाने वाला अधिकांश सामान सड़क मार्ग से ट्रक से भेजा जाता है। फ्रेट टर्मिनल बनने से सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा। अधिकांश सामान मालगाड़ी से जाएगा और आएगा। एक समय में ज्यादा सामान की ढुलाई के साथ सुरक्षित परिचालन भी होगा। फ्रेट टर्मिनल बनने से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। 


सिडको के एमडी ने कहा...
फ्रेट टर्मिनल का डीपीआर मंजूर हो गया है। 150 करोड़ की लागत से यह टर्मिनल सांबा रेलवे स्टेशन के पास बनेगा। एटीसीएल कंपनी इसका निर्माण करेगी। कंपनी ने रेलवे से संबंधित अनुमति पहले ही ले ली है, अब बिल्डिंग सहित अन्य जरूरी अनुमति के लिए 75 दिनों का समय निर्धारित किया है। फ्रेट टर्मिनल बनने से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed