फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Fire breaks out in zinc factory contractor-worker dies

जम्मू-कश्मीर : जिंक कारखाने में धमाके से लगी आग, ठेकेदार और श्रमिक की मौत

Thu, 29 Apr 2021 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 01:23 AM IST
सार

  • जिंक की सिल्लियां बनाते समय हुआ भीषण विस्फोट, कारखाने की खिड़कियों के शीशे भी टूटे
  • मरने वाले दोनों उत्तर प्रदेश के, घटना लापरवाही या हादसा, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
Jammu kashmir news: Fire breaks out in zinc factory contractor-worker dies
फैक्टरी मे आग... - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले के हटली मोड़ औद्योगिक क्षेत्र में जिंक की सिल्लियां बनाने वाले कारखाने में भीषण विस्फोट से आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के रहने वाले ठेकेदार और एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान ठेकेदार शकील (31) निवासी बिजनौर और श्रमिक सलमान (24) निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। धमाके से कारखाने की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग बुझाई गई। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे हटली मोड़ से सटे औद्योगिक क्षेत्र में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद देखते-देखते धुएं के गुबार उठने लगे। धमाके के बाद इकाई के भीतर भयंकर आग लग गई। इस दौरान मौके पर काम कर रहे तीन श्रमिक आग की चपेट में आ गए। अन्य श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इकाई प्रबंधकों की ओर से दी गई जानकारी के बाद अग्निशमन दस्ता और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि दो श्रमिक इकाई के उस हिस्से में मौजूद थे, जहां धमाके के बाद आग लगी। वहीं फौरी तौर पर आग बुझाने का काम चलाया गया। दो फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बुरी तरह से झुलसे ठेकेदार और श्रमिक के शव घटनास्थल से बरामद हुए। पुलिस ने इकाई प्रबंधकों से भी पूछताछ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल ने बताया कि जिंक और कॉपर की सिल्लियां बनाने की इकाई थी। इकाई प्रबंधकों के अनुसार कुछ श्रमिक काम कर रहे थे, तभी धमाका हो गया। यह लापरवाही से हुआ है या फिर हादसा है, इसकी जांच जारी है। दो शव घटनास्थल से बरामद हुए हैं जो पूरी तरह से जल गए हैं। अग्निशमन विभाग ने अग्निकांड में 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed