{"_id":"5e8a0f648ebc3e78bc6b7544","slug":"jammu-kashmir-news-billawer-news-jmu20737038","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद लोगों को खिलाया खाना, अन्य से आगे आने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद लोगों को खिलाया खाना, अन्य से आगे आने की अपील
विज्ञापन
लखनपुर में जरूरतमंदों को राशन बांटते डीसी कठुआ
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियों का गठन
बिलावर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियों का गठन शुरू हो गया है। रविवार को पल्लन और बग्गन पंचायत के साथ अन्य कई पंचायतों में मॉनिटरिंग कमेटियों का गठन किया गया। कमेटियों में गांव के सरपंच, सरकारी कर्मचारी और पंचायतों के कई अन्य लोग भी शामिल किए गए। कमेटी का गठन पंचायतों में लोगों को महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए किया गया।
सरपंच ने अपनी जेब से 532 परिवारों को राशन बांटा
बिलावर। बिलावर रूरल पंचायत की सरपंच मित्तु ने अपने निजी खाते से राशन खरीद कर पंचायत के 532 परिवारों को वितरित किया। सरपंच ने बताया कि उनकी पंचायत के 95 प्रतिशत लोग हर रोज काम कर अपना गुजारा करते हैं और लॉकडाउन से उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सरपंच ने कहा कि ये समय मदद करने का है। उन्होंने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनो रखने के साथ-साथ सरकारी आदेशों का पालन करने की अपील की।
लॉकडाउन में निर्विघ्न बिजली देने की मांग
बिलावर। लॉकडाउन में उप जिला के लोगों ने सरकार से निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने की मांग की है। नरेंद्र कुमार, जय सिंह, सुशील कुमार, गिरधारी लाल, शिवकुमार और शशि पाल ने कहा कि सरकार को कम से कम लॉकडाउन की अवधि में बिजली कटौती नहीं करनी चाहिए। नवरात्र की तर्ज पर बिजली सप्लाई 24 घंटे बहाल की जाए जिससे लोगों को अपने घरों में रहने पर परेशानी न उठानी पड़े क्योंकि बिजली के बगैर लोगों का समय व्यतीत करना मुश्किल हो रहा है। बिजली कटौती न होने से लोग अपने घरों में ही रहेंगे।