फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: 41 deaths in 24 hours in the state, 3571 new infected

जम्मू-कश्मीर : प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के कारण 41 मौतें, मिले 3571 नए संक्रमित

Mon, 03 May 2021 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 May 2021 01:38 AM IST
सार

  • 28 मरीजों की मौत जम्मू संभाग व 13 की मौत कश्मीर में हुई
  • कश्मीर में 2421 और जम्मू संभाग में 1150 नए मामले

विज्ञापन
Jammu kashmir news: 41 deaths in 24 hours in the state, 3571 new infected
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के बावजूद संक्रमित मामलों पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। रविवार को शाम पांच बजे तक 3571 नए मामले और 41 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। 28 मरीजों की मौत जम्मू संभाग में व 13 मरीजों की मौत कश्मीर में हुई। सबसे ज्यादा 15 मौतें जम्मू के जीएमसी अस्पताल में हुई है। 

विज्ञापन


जम्मू संभाग में हुई 28 मौतों में जीएमसी जम्मू में 15, राजोरी जीएमसी में दो, कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल में पांच, जीएमसी कठुआ में एक, डोडा जीएमसी में एक, ईएमसी अमृतसर में एक, सीडी अस्पताल जम्मू में दो मौतें हुई हैं। एक मरीज की मौत घर पर ही हो गई है। वहीं कश्मीर संभाग में हुई 13 मौतों में जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में दो, स्किम्स सौरा में दो, एचएमएचएस अस्पताल में तीन, स्किम्स जेवीसी में एक, कुलगाम जिला अस्पताल में तीन और पुलवामा जिला अस्पताल में दो मरीजों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


वहीं, नए संक्रमित मामलों में जम्मू जिले में 486, उधमपुर में 105, राजोरी में 162, डोडा में 25, कठुआ में 120, सांबा में 115, किश्तवाड़ में 20, पुंछ में 45, रामबन में 34, रियासी में 38 मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर जिले में 1126, बारामूला में 268, बडगाम में 195, पुलवामा में 99, कुपवाड़ा में 122, अनंतनाग में 222, बांदीपोरा में 71, गांदरबल में 68, कुलगाम में 188 और शोपियां में 62 नए मामले आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मामलों के साथ प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 32421 पर पहुंच गई है। वहीं मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 2370 हो गई है। श्रीनगर जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 9554 पर पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों में दूसरे नंबर पर जम्मू जिले में एक्टिव मामले 6478 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed