फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News :  373 infected with corona including DGP

घाटी में कोरोना का कहर : जम्मू-कश्मीर में डीजीपी समेत 373 संक्रमित, चार की मौत

Thu, 01 Apr 2021 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Apr 2021 01:53 AM IST
सार

  • कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, 15 दिन में  3500 संक्रमित, 20 की जान गई
  • प्रतिदिन 200-300 की औसत से मामले आना शुरू हो गए हैं

विज्ञापन
Jammu kashmir News :  373 infected with corona including DGP
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बुधवार को 373 नए संक्रमित मिले। डीजीपी दिलबाग सिंह और उनकी पत्नी का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। संक्रमित मामले दिसंबर के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं, इसमें सिर्फ  कश्मीर से ही 300 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में चार लोगों ने कोविड से दम तोड़ दिया, इसमें कश्मीर संभाग से 3 मौतें हुई हैं। संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2531 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


पिछले 15 दिन में करीब 3500 नए संक्रमित मामले आ चुके हैं और बीस लोगों की जान चली गई है, यानी प्रतिदिन 200-300 की औसत से मामले आना शुरू हो गए हैं। अस्पतालों में भी गंभीर मरीजों की भर्ती बढ़ने लगी है। जीएमसी जम्मू में ही 20 के करीब मरीज आक्सीजन पर हैं और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में राजधानी श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। श्रीनगर में 159 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 44 यात्री हैं। इस जिले में अब तक सर्वाधिक 472 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। संक्रमण प्रभावित मामलों में जिला बारामुला दूसरे नंबर पर है और यहां 63 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 180 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। जम्मू में 45 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में अब तक 381 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 484 संक्रमित मामले हैं। प्रदेश में बुधवार को मिले कुल संक्रमित मामलों में से 70 यात्री हैं। अब तक 1994 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1258 मौतें हुई हैं। 


विभिन्न अस्पतालों में 131 मरीज ठीक भी हुए हैं।  प्रशासन ने प्रदेश के सभी बीस जिलों में रैपिड के साथ आरटी पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया है। लखनपुर सड़क मार्ग, रेलवे स्टेशन जम्मू और जम्मू एयरपोर्ट पर बाहरी यात्रियों की कोविड टेस्टिंग को सुनिश्चित बनाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed