फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir Nagrota militant attack, defence ministry mad a committee for this case

नगरोटा आतंकी हमले पर रक्षा मंत्रालय ने बनाई जांच समिति, शहीद हुए थे एक मेजर, 3 आतंकी हुए थे ढेर

Fri, 04 Jan 2019 11:14 AM IST
Pranjal Dixit ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 04 Jan 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir Nagrota militant attack, defence ministry mad a committee for this case
नगरोटा हमला - फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के नगरोटा सैन्य ठिकाने पर आतंकी हमले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। नवंबर 2016 में हुए आतंकी हमले में मेजर अक्षय गिरीश शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


बाद में सैन्य अभियान में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था और उनसे भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया था।

उल्लेखनीय है कि जैश-ए-मोहम्मद के उस कथित हमले में दो अधिकारी सहित सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ट्वीट में कहा कि शहीद मेजर अक्षय की मां मेघना गिरीश की मांग पर समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन


मेघना को समिति के सामने गवाही देने और उसकी मदद के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले एनआईए इस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed