फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: MLA Rajeev Jasrotia inaugurated the construction of 12 streets and drains, people will get reli

Jammu Kashmir: विधायक राजीव जसरोटिया ने किया 12 गलियों और नालियों के निर्माण का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 02 Nov 2024 11:26 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 02 Nov 2024 11:26 AM IST
सार

जसरोटा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लोगेट, सहार और कठेरा में 50 लाख रुपये की लागत से 12 गलियों और नालियों का निर्माण शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ विधायक राजीव जसरोटिया ने किया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: MLA Rajeev Jasrotia inaugurated the construction of 12 streets and drains, people will get reli
विधायक राजीव जसरोटिया - फोटो : Rajiv Jasrotia

विस्तार

जसरोटा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लोगेट, सहार और कठेरा में 50 लाख रुपये की लागत से 12 गलियों और नालियों का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करवाए जाने वाले इस निर्माण का शुभारंभ विधायक राजीव जसरोटिया ने किया।मनरेगा और कैपेक्स बजट से होने वाले इस विकास कार्य के संबंध में मौके पर मौजूद बीडीओ सुकृति कौल ने बताया कि काम मुकम्मल होने के बाद जहां लोगों को सहूलियत में मिलेगी।

विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे, जो कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। वहीं इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने निर्माण के कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है। वहीं, निर्माण कार्य शुरू करवाने के बाद विधायक ने कहा कि जल्द ही जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास गतिविधियां शुरू की जाएंगी ताकि निर्वाचन क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले में सुरक्षित पेयजल, बेहतर सीवरेज, गलियां और नालियां तथा स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इन कार्यों के शुरू होने से लोगों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने को कहा। उन्होंने विकासात्मक गतिविधियों में जनता की भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि उनके सहयोग के बिना जसरोटा के विकास की गति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता।उन्होंने गांव के लाेगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

जहां लोगों ने विकास से जुड़ी मांगें विधायक के समक्ष रखते बताया कि क्षेत्र में मुख्य रूप से संपर्क सड़कों का निर्माण किए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं, पानी-बिजली आपूर्ति, सफाई, वृद्धावस्था-विधवा पेंशन, सामुदायिक भवन के निर्माण आदि से संबंधित कई ऐसे मसले हैं जिनका समाधान करने की जरूरत है।

वहीं, जसरोटिया ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जल्द ही पूरी की जाएंगी। विधायक ने कहा कि विकास की जरूरतों को पहचानने और एकीकृत तरीके से प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए लोगों की भागीदारी की आवश्यकता है। जसरोटिया ने कहा कि वह जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने प्रयासों को जारी रखेंगे तथा उम्मीद जताते हैं कि आम जनता क्षेत्र को विकास और प्रगति की पटरी पर लाने के लिए अपना ईमानदारी से सहयोग देगी।इस अवसर पर पूर्व सरपंच भोली सिंह, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम सिंह, पूर्व सरपंच करण सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश, सेवानिवृत्त कैप्टन दर्शन, सेवानिवृत्त कैप्टन अजीत, सतपाल चौधरी, सुभाष शर्मा, विशाल शर्मा, विकास उपाध्याय, सोनू शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed