{"_id":"617268ccb100f4391e4ef613","slug":"jammu-kashmir-mehbooba-attacked-bjp-again-said-now-women-and-children-are-also-suspicious","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा का भाजपा पर फिर हमला, कहा- अब महिलाएं व बच्चे भी संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा का भाजपा पर फिर हमला, कहा- अब महिलाएं व बच्चे भी संदिग्ध
Fri, 22 Oct 2021 01:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:01 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने जम्मू-कश्मीर को दशकों पीछे धकेल दिया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों ने जम्मू-कश्मीर को दशकों पीछे धकेल दिया है। सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद यह टिप्पणी की, जिसमें सुरक्षा बल लाल चौक और शहर के अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान महिलाओं और नाबालिगों की तलाशी लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ट्वीट किया कि कश्मीर में मौजूदा स्थिति का अंदाजा लगाइए, जहां महिलाएं और यहां तक की बच्चे भी अब संदिग्ध हैं। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर का यह हाल कर दिया है। उनकी नीतियों ने हमें दशकों पीछे कर दिया है। ज्ञात हो कि प्रदेश के बाहर के मजदूरों सहित आम नागरिकों की हत्या की घटनाओं के बाद शहर और घाटी की अन्य जगहों पर जांच बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सियासी नेताओं के दल बदल का सिलसिला लंबा चलने के आसार, राजनीतिक परिदृश्य के अनुसार बदल रहे पार्टी
विज्ञापन
साथ ही महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की हाल ही में कश्मीर में बाइक जब्त करने की होड़ एक सामूहिक सजा है। रोजगार देने के भारत सरकार के दावों का घाटी में बिल्कुल ही उलटा किया जा रहा है।