फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Lieutenant Governor Girish Chandra Murmu visits Anantnag

जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल ने किया अनंतनाग का दौरा, घाटी के हालात सहित कई मुद्दों पर हुई बातचीत

Sat, 02 Nov 2019 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Lieutenant Governor Girish Chandra Murmu visits Anantnag
गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : ani

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही घाटी के हालात सहित कई अन्य मुद्दों पर जानकारी ली।

विज्ञापन


इससे पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू गुरुवार को शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद सचिवालय पहुंचे और वहां आयुक्तों, सचिवों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की थी। पहली बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सार्वजनिक कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने को कहा। अधिकारियों ने उन्हें सरकारी कार्यप्रणाली और जम्मू कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे, नवीकरणय ऊर्जा संसाधनों, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चल रही गतिविधियों और राज्य में कृषि और इसके संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्मू ने अधिकारियों को सार्वजनिक सेवाओं के शीघ्र और कुशल के साथ आम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही सभी उपलब्ध संसाधनों, विशेष रूप से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत उपलब्ध धन के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया था।


उन्होंने सचिवों को जन कल्याण के लिए पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने की सलाह दी और केंद्र शासित प्रदेश को शांति और समृद्धि की राह पर आगे ले जाने में उनका सहयोग मांगा।
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed