फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir latest news in hindi, Highway toll to be paid in Lakhanpur from July 21, District administration issued instructions

जम्मू-कश्मीरः लखनपुर में 21 जुलाई से चुकाना होगा हाईवे टोल, जिला प्रशासन ने जारी किए ये निर्देश

Sun, 19 Jul 2020 10:17 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir latest news in hindi, Highway toll to be paid in Lakhanpur from July 21, District administration issued instructions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में 21 जुलाई से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का टोल लागू होने जा रहा है। हाईवे अथॉरिटी ने टोल प्लाजा के उपकरण स्थापित कर दिए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा व अन्य इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पूर्व लखनपुर में 63 वर्ष से चली आ रही आबकारी टोल की व्यवस्था को समाप्त किया गया था। इसके ठीक 202 दिन बाद लखनपुर में हाईवे टोल प्लाजा सक्रिय करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखनपुर में टोल प्लाजा शुरू होने से प्रदेश में रोजाना आवाजाही करने वाले लगभग तीस हजार वाहनों को 21 जुलाई से टोल चुकाना होगा। राजमार्ग प्राधिकरण के उच्चपदस्थ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन और कठुआ पुलिस को अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-44 पर लखनपुर में (16.400 किलोमीटर प्वाइंट पर) टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। जम्मू-कश्मीर के वित्त विभाग से पुराने टोल प्लाजा की लखनपुर स्थित इमारत लेने के बाद टोल ढांचे स्थापित कर दिए हैं।

2013 में सेहस्वां में खुला था, विरोध पर हो गया था बंद
वर्ष 2014 में गजट में अधिसूचित लखनपुर हाईवे टोल प्लाजा को सेहस्वां से शिफ्ट किया गया है। 2013 में हाईवे प्राधिकरण ने चड़वाल के नजदीक सेहस्वां में टोल सक्रिय किया था लेकिन लोगों के विरोध के चलते कुछ ही घंटे में बंद कर दिया गया था। लखनपुर हाईवे टोल का अनुबंध दिल्ली की रनछोड़ इलेक्ट्रिकल्स को जुलाई, 2019 में मिला था।


सरोर में भारी विरोध के बीच 20 अक्तूबर से हाईवे ने टोल वसूलना शुरू कर दिया, लेकिन लखनपुर में आबकारी विभाग के टोल की वजह से हाईवे का टोल लागू नहीं हो पाया। एक जनवरी, 2020 को आबकारी टोल की व्यवस्था खत्म करने के बाद हाईवे अथॉरिटी का लखनपुर टोल शुरू करने की कवायद तेज की गई।

हाईवे प्राधिकरण की ओर से अगले सप्ताह से टोल प्लाजा सक्रिय करने की जानकारी मिली है। पुलिस को कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और टोल प्लाजा पर सुरक्षा बंदोबस्त करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। - ओम प्रकाश भगत, डीसी कठुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed