{"_id":"61bda90fbbc403580e1e067c","slug":"jammu-kashmir-kindergarten-will-start-in-eight-thousand-schools-of-the-state-list-of-schools-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के आठ हजार स्कूलों में शुरू होंगे किंडरगार्टन, स्कूलों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के आठ हजार स्कूलों में शुरू होंगे किंडरगार्टन, स्कूलों की सूची जारी
Sat, 18 Dec 2021 02:55 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:55 PM IST
सार
शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग के 1775 स्कूलों की सूची जारी की, 31 मार्च तक शुरू होंगे। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू के स्कूलों में किंडरगार्टन खुलेंगे
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में आठ हजार स्कूलों में चरणबद्ध रूप से किंडरगार्टन (बालवाड़ी) शुरू करेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने संभाग के दस जिलों में 1775 किंडरगार्टन शुरू करने की सूची जारी की है। 31 मार्च 2022 तक इनको शुरू कर बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा।
जम्मू जिले में 183 स्कूलों में किंडरगार्टन शुरू होंगे। वहीं, सांबा में 175 स्कूलों, कठुआ में 182, उधमपुर जिले में 179, रियासी में 175, डोडा में 179, रामबन में 175, किश्तवाड़ में 176, राजोरी में 176, पुंछ में 174 स्कूलों में बालवाड़ी को शुरू करने की तैयारी है। इस तरह कश्मीर संभाग के स्कूलों में भी किंडरगार्टन शुरू किए जएंगे। मुख्य सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग को विंटर जोन के सभी स्कूलों में अगले दो महीनों तक किंडरगार्टन शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम
विज्ञापन
खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे नौनिहाल
इन किंडरगार्टन स्कूलों में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह ने कहा कि स्कूलों में किंडरगार्टन शुरू करने को लेकर काम तेजी से चल रहा है। विंटर और समर जोन के स्कूलों में 31 मार्च तक किंडरगार्टन शुरू हो जाएंगे। इसमें बच्चों के दाखिले के साथ-साथ पढ़ाई शुरू हो जाएगी।