{"_id":"61bc454d42afb85cd6383b3e","slug":"jammu-kashmir-mehbooba-reached-jammu-will-hold-a-rally-on-22nd-will-work-to-strengthen-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू पहंची महबूबा, 22 को करेंगी महारैली, पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगी काम
Fri, 17 Dec 2021 01:37 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:37 PM IST
सार
राजोरी, पुंछ जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोर। पीडीपी की तरफ से 22 दिसंबर को बठिंडी स्थित जलालाबाद में मस्जिद के ग्राउंड पर रैली की जाएगी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती वीरवार शाम को श्रीनगर से जम्मू पहुंचीं। पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने सियासी हालात पर चर्चा की। 19 दिसंबर को राजोरी जिले के दौरे पर जाएगी और 20 को पुंछ का दौरा करेंगी। 21 दिसंबर को जम्मू लौटेंगी और 22 को महारैली को संबोधित करेगी।
विज्ञापन
पहले यह महारैली दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। अब पीडीपी की तरफ से बठिंडी स्थित जलालाबाद में मस्जिद के ग्राउंड पर रैली की जाएगी। महबूबा मुफ्ती जम्मू संभाग के अपने दौरों के दौरान राजोरी और पुंछ जिलों में खासा जोर लगाती रही हैं और इस बार भी उनकी रणनीति यही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीएससी की सिफारिशों को लागू कर केपी की मास्कि राहत राशि में हो बढ़ोतरी
विज्ञापन
हालांकि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए इस बार में जम्मू में बड़ी जन रैली कर अपनी ताकत भी दिखाना चाहती हैं। बता दें कि भाजपा, नेकां, कांग्रेस और अपनी पार्टी के नेता भी राजोरी और पुंछ जिलों में जन सभाएं कर रहे हैं या कर चुके हैं।