{"_id":"61bb31e2ee395055e61f828d","slug":"jammu-kashmir-jawan-shot-at-jco-posted-on-line-of-control-in-poonch-officers-reached-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर तैनात हरियाणा निवासी जेसीओ को जवान ने मारी गोली, मौके पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर तैनात हरियाणा निवासी जेसीओ को जवान ने मारी गोली, मौके पर पहुंचे अधिकारी
Thu, 16 Dec 2021 06:03 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:03 PM IST
सार
पुंछ के बालाकोट सेक्टर में जवान ने जेसीओ को गोली मार दी। मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंच गए हैं। आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
loc
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में अचानक गोली चलने से एक सूबेदार की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सूबेदार को एक जवान ने गोली मारी है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब चार बजे बालाकोट सेक्टर में फॉरवर्ड पोस्ट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सभी जवान चौकन्ना हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने देखा कि खून से लथपथ हरियाणा निवासी सूबेदार जसबीर सिंह गिरे पड़े हैं। जवानों ने उन्हें उपचार के लिए 120 ब्रिगेड बीजी पहुंचाया, जहां उपचार शुरू होने से पहले उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही कि सूबेदार को इसी पोस्ट पर तैनात सेना के जवान ने गोली मारी है। हालांकि, सेना और पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
रामबन में मेजर और कुपवाड़ा में हवलदार ने इस सप्ताह कर ली थी आत्महत्या
कुपवाड़ा में सोमवार 13 दिसंबर को सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। यह घटना सुबह 4:30 बजे की है। जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है। इससे एक दिन पहले रविवार 12 दिसंबर को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। । पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।