फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir jammu

जम्मू-कश्मीर में 144 संक्रमित, 269 रिकवर कश्मीर में कोरोना से एक और मौत

विज्ञापन
jammu kashmir jammu
वेयर हाउस में कोरोना की जांच करते चिकित्सक।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 144 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 45 जम्मू और 99 कश्मीर संभाग से हैं। राहत भरी खबर यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 269 संक्रमित मरीज ठीक होकर सोमवार को घर चले गए। इसमें जम्मू संभाग से 55 और कश्मीर संभाग से 214 मरीज शामिल हैं। अब तक प्रदेश में कुल 4585 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 1136 और कश्मीर से 3449 मरीज हैं। इस बीच कश्मीर में एक और व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारणमौत हो गई। कश्मीर में यह 84वीं मौत है और अब तक 96 लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 2632 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 2632 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 278689 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 40312 को घर पर क्वारंटीन, 2557 को अस्पताल में आइसोलेशन, 34 को अस्पताल में क्वारंटीन, 47145 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इसमें 188546 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 358530 सैंपलों में से 351293 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि कुल 7237 मामलों में से 2557 सक्रिय हैं। इनमें जम्मू संभाग से 432 और कश्मीर से 2125 मरीज शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। इसमें अधिकतर मामले कश्मीर संभाग से आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

जीएमसी में कोविड टेस्टिंग में 39.33 फीसदी की वृदि
जम्मू। कोविड टेस्टिंग में जीएमसी जम्मू के माइक्रोबायोलाजी विभाग ने 39.33 प्रतिशत प्रतिदिन की वृद्धि का दावा किया है। विभाग ने एक दिन में 2143 से अधिक परीक्षणों को अंजाम देकर एक और मील का पत्थर हासिल किया है। पिछले दो महीनों के दौरान प्रति दिन 1300 नमूनों पर काम किया जा रहा है। वीआरडीएल जीएमसी जम्मू में अब तक 70,840 नमूनों का परीक्षण किया गया है। विभाग की एचओडी डॉ. शशि एस शर्मा के अनुसार परीक्षण की संख्या बढ़ाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। वीआरडीएल जीएमसी जम्मू, जम्मू-कश्मीर के यूटी में एसकेआईएमएस, परीक्षण में सौरा से आगे है। एसकेआईएमएस, जम्मू और कश्मीर के यूटी के लिए रेफरल वीआरडीएल लैब है, जिसमें अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचे और संसाधन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख में एक नया संक्रमित, 30 हुए ठीक
लेह। लद्दाख के कारगिल जिले में एक और कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस बीच सोमवार को 30 संक्रमितों को पूरी तरह से ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। लद्दाख में अब कोरोना के 347 एक्टिव मामले रह गए हैं। इनमें से 98 एक्टिव मरीज लेह में हैं जबकि कारगिल में 249 संक्रमित अस्पतालों और घरों में आइसोलेट किए गए हैं। प्रदेश में अब तक रिपोर्ट हुए कुल मरीजों की संख्या 964 हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed