फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Inauguration of MSME Expo invitation to industry leaders for investment

जम्मू कश्मीर: प्रदेश निवेश के लिए उद्योग जगत के लीडरों को न्योता, एमएसएमई एक्सपो का उद्घाटन

Fri, 11 Aug 2023 01:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 01:51 PM IST
सार

एक्सपो में उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में एमएसएमई के विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए यूटी प्रशासन के प्रमुख हस्तक्षेपों को साझा किया। कहा कि एमएसएमई औद्योगिक विकास और समान विकास की रीढ़ हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Inauguration of MSME Expo invitation to industry leaders for investment
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई एक्सपो और शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उद्योग जगत के लीडर और संभावित निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक विकास नीति अधिक प्रोत्साहन, विस्तार के लिए समर्थन और पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में उभरती संभावनाओं का पता लगाने का अवसर प्रदान करती है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दे रहे हैं और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को शक्ति दे रहे हैं।

विज्ञापन


एक्सपो में उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में एमएसएमई के विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए यूटी प्रशासन के प्रमुख हस्तक्षेपों को साझा किया। कहा कि एमएसएमई औद्योगिक विकास और समान विकास की रीढ़ हैं। उद्योगों, लघु और मध्यम उद्यमों और संस्थागत समर्थन के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता परिणाम दिखा रही है। 
विज्ञापन


छोटे शहरों में नए उद्यमों की संख्या तेजी से बढ़ रही

जम्मू-कश्मीर में एमएसएमई क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 3 वर्षों में उद्यम पोर्टल पर 2.81 लाख एमएसएमई पंजीकृत किए गए हैं, जो इस क्षेत्र के उल्लेखनीय विकास पथ को दर्शाता है। शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम, बांदीपोरा जैसे जिले सूक्ष्म और लघु इकाइयों की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज कर रहे हैं। छोटे शहरों में नए उद्यमों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और नए उद्यमियों के सपने साकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने युवाओं के कौशल, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को बढ़ावा देने और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र में लघु और मध्यम उद्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। सूक्ष्म एवं लघु उद्यम भी महिला उद्यमियों के लिए सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम बन गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर में 74,000 से अधिक एसएमई महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे

आज जम्मू-कश्मीर में 74,000 से अधिक एसएमई महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए, यूटी प्रशासन ने भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और एमएसएमई से सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की कुल खरीद को 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

ओडीओपी बॉक्स लॉंन्च

उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) बॉक्स भी लॉन्च किया। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और लॉन्च किए गए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट बॉक्स को वैश्विक बाजार में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। 

जेकेटीपीओ द्वारा समर्थित 40 से अधिक प्रदर्शक 9वें भारत अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई एक्सपो और शिखर सम्मेलन 2023 में भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने अभिनव उत्पादों, सेवाओं और समाधानों का प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले एमएसएमई और अन्य हितधारकों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी दौरा किया। 


एमएसएमई विकास मंच के अध्यक्ष रजनीश गोयनका, भारत में रूसी संघ के व्यापार आयुक्त अलेक्जेंडर रयबास; भारतीय राजनयिक डॉ. दीपक वोहरा, एमएसएमई विकास मंच के राष्ट्रीय बोर्ड सदस्य डॉ. शरद कोहली, विदेशी और घरेलू व्यापार प्रतिनिधि, निवेशक, उद्यमी और एमएसएमई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed