फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir High Court Appointment orders will remain effective even after the closure of the RET scheme

Jammu Kashmir: आरईटी योजना बंद होने के बाद भी प्रभावी रहेंगे नियुक्ति आदेश- हाईकोर्ट

Tue, 07 Feb 2023 12:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 07 Feb 2023 12:13 AM IST
सार

रहबर-ए तालीम योजना संबंधी याचिकाओं का निपटारा करते हुए खंडपीठ ने कहा, अदालत की ओर से जो भी आदेश दिए गए हैं, उन्हें कार्यपालिका को अमल में लाना ही होगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir High Court Appointment orders will remain effective even after the closure of the RET scheme
jammu kashmir high court kashmir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा विभाग में रहबर-ए तालीम योजना रद्द करने के आदेश के बावजूद उन शिक्षकों की नियुक्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिनकी नियुक्ति के लिए पैनल की ओर से प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में न्यायाधीश संजीव कुमार और न्यायाधीश मोक्षा खजूरिया काजमी की खंडपीठ ने इस टिप्पणी के साथ कहा, कार्यपालिका के पास यह अधिकार नहीं है कि वह न्यायालय के आदेश को पलट दे।

विज्ञापन


सोमवार को रहबर-ए तालीम योजना संबंधी याचिकाओं का निपटारा करते हुए खंडपीठ ने कहा, अदालत की ओर से जो भी आदेश दिए गए हैं, उन्हें कार्यपालिका को अमल में लाना ही होगा। यह याचिकाएं प्रदेश सरकार के 16 नवंबर 2018 के उस आदेश को लेकर दायर की गई थीं, जिसके तहत रहबर-ए तालीम योजना को प्रशासनिक परिषद के आदेश पर आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया था। सरकार के इस आदेश के तहत योजना को बंद करने के साथ ही उन तमाम अधिसूचनाओं को भी तत्काल वापस ले लिया गया था, जिसमें शिक्षकों के चयन के लिए पैनल बनाए जाने थे या फिर नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए थे।
विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा, सरकार का यह आदेश उन आवेदकों के अधिकार पर असर नहीं डालता, जो नियुक्ति के लिए योग्य घोषित किए गए हैं और उनके मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। लिहाजा इसमें कार्यपालिका को कोर्ट के आदेश पर अमल करना होगा। रहबर-ए तालीम योजना वर्ष 2000 में शुरू की गई थी। इस योजना को शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए स्थानीय स्तर पर पैनल बनाकर शिक्षक नियुक्ति किए गए। चयन प्रक्रिया के लिए ग्राम स्तर पर जोन बनाए गए। रहबर-ए तालीम योजना के तहत पांच वर्ष तक संतोषजनक सेवाएं देने वाले शिक्षक को स्थायी करने का प्रावधान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed