फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir : Gujjar Muslim nominated to Rajya Sabha for the first time

Jammu kashmir News : पहली बार गुज्जर मुस्लिम राज्यसभा के लिए नामित, जितेंद्र सिंह ने दी बधाई

Sun, 11 Sep 2022 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 12:22 AM IST
सार

Jammu kashmir :  भाजपा नेता गुलाम अली खटाना को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया है। माना जा रहा है कि राज्यसभा में गुज्जर समुदाय को पहली बार प्रतिनिधित्व मिला है।

विज्ञापन
Jammu kashmir : Gujjar Muslim nominated to Rajya Sabha for the first time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के गुज्जर मुस्लिम समुदाय को राज्यसभा में नुमाइंदगी मिली है। भाजपा नेता गुलाम अली खटाना को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया है। माना जा रहा है कि राज्यसभा में गुज्जर समुदाय को पहली बार प्रतिनिधित्व मिला है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 में क्लॉज (1) के सब क्लॉज (ए) के तहत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए गुलाम अली को राज्यसभा के एक नामित सदस्य की सेवानिवृत्ति से खाली पद के लिए नामित किया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुलाम अली खटाना को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी है। खटाना को नामित किया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुच्छेद 370 हटने से पूर्व गुज्जर समुदाय को विधायी संस्थाओं में बहुत कम प्रतिनिधित्व मिलता था।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (तीन) के साथ पठित खंड (एक) के उप-खंड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति एक मनोनित सदस्य के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुई जगह को भरने के लिए गुलाम अली को राज्यसभा के लिए नामित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि अनुच्छेद-370 हटाए जाने से पहले इस समुदाय का विधायी निकायों में काफी कम प्रतिनिधित्व था। केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद-370 को निरस्त कर दिया था। इसके साथ ही तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य से दो केंद्र-शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का गठन कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed