फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir : GPS Tracking Device Installed On Bailed Out LeT Militant Associate In Barmmulla

जम्मू कश्मीर: बारामुला में जमानत पर छूटे आतंकवादी मददगार के पांव में लगाया जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस

Wed, 29 May 2024 12:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 May 2024 12:10 PM IST
सार

बारामुला में जमानत पर जेल से बाहर आए आतंकवादी मददगार के पांव में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया है।

विज्ञापन
jammu kashmir : GPS Tracking Device Installed On Bailed Out LeT Militant Associate In Barmmulla
पांव में लगा जीपीएस एंकलेट - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जमानत पर जेल से बाहर आए आतंकवादी मददगार के पांव में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी का मददगार रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में विचाराधीन आतंकवादी मददगार पर जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाया। उसे पुलिस स्टेशन उड़ी के यूए(पी) मामले में जमानत पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी को पुलिस स्टेशन उड़ी में दर्ज एक मामले में धारा 13, 18, 18बी, 20, 23, 40 यूए(पी) अधिनियम, 120बी आईपीसी, 7/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 104/2023 के तहत गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय द्वारा उसकी जमानत बढ़ा दी गई है। बयान में कहा गया है कि जीपीएस ट्रैकिंग का उपयोग उक्त आतंकवादी मददगार की गतिविधियों पर नजर रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed