फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir govt to give tablet to primary level government teachers

जम्मू कश्मीर: नए साल पर प्राइमरी स्तर के सरकारी शिक्षकों को सरकार का तोहफा, मिलेंगे टेबलेट

Mon, 19 Dec 2022 12:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 12:56 PM IST
सार

शिक्षकों को आधुनिक मॉडल के टेबलेट दिए जाएंगे। इसकी मदद से वह बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकेंगे। समग्र शिक्षा जल्द टेबलेट खरीद की प्रक्रिया शुरू करेगा और नए सत्र तक शिक्षकों में इनका वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir govt to give tablet to primary level government teachers
Tablet - फोटो : Pixabay

विस्तार

सरकारी स्कूलों के हजारों प्राइमरी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। नए शिक्षा सत्र से स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों को टेबलेट तोहफे में देने जा रहा है। समग्र शिक्षा टेबलेट खरीदेगा और शिक्षकों को मुहैया करवाएगा। शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई में पारंगत करने के उद्देश्य से टेबलेट देने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


कोविड के समय जब शिक्षा प्रणाली ऑनलाइन मोड पर थी तो शिक्षकों ने कम संसाधनों के बावजूद भी बच्चों को पढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग अब शिक्षकों को जरूरी संसाधन मुहैया करवा रहा है, ताकि प्रामइरी स्तर पर शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पारंगत बन सकें और बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार हो। समग्र शिक्षा परियोजना के निदेशक दीप राज ने कहा कि शिक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग से न सिर्फ बच्चों बल्कि शिक्षकों को भी परिचित होने की जरूरत है।
विज्ञापन


शिक्षकों को आधुनिक मॉडल के टेबलेट दिए जाएंगे। इसकी मदद से वह बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकेंगे। समग्र शिक्षा जल्द टेबलेट खरीद की प्रक्रिया शुरू करेगा और नए सत्र तक शिक्षकों में इनका वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को डिजिटल रूप से किया गया है कुशल  
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन के गुर भी सिखाए हैं। शिक्षकों को प्रभावी एजुकेशन वीडियो तैयार करना, संपादन करना, स्क्रिप्ट लेखन, एक्सएल और पीपीटी तैयार करना सहित विभिन्न गुर सिखाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इसमें जम्मू जिले के 63 शिक्षकों को तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed