फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir government employees dearness allowance increase four percent

जम्मू कश्मीर: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि

Wed, 13 Dec 2023 12:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

वित्त विभाग के प्रधान सचिव संतोष डी विद्या की ओर से जारी एक आदेश में महंगाई भत्ता का नियमित वेतन पा रहे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मूल वेतन में महंगाई भत्ता के अलावा अन्य कोई विशेष वेतन शामिल नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir government employees dearness allowance increase four percent
money - फोटो : iStock

विस्तार

जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। इससे करीब साढ़े चार लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मूल वेतन पर महंगाई भत्ता बढ़कर अब 46 प्रतिशत हो गया है और यह 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर महंगाई भत्ता का लाभ दिया गया है।

विज्ञापन


वित्त विभाग के प्रधान सचिव संतोष डी विद्या की ओर से जारी एक आदेश में महंगाई भत्ता का नियमित वेतन पा रहे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मूल वेतन में महंगाई भत्ता के अलावा अन्य कोई विशेष वेतन शामिल नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


जुलाई से नवंबर तक के एरियर को 1-1-2010 से नियुक्त हुए कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट में भुगतान किया जाएगा, जबकि एनपीएस कर्मचारियों को नकद में भुगतान किया जाएगा। दिसंबर के वेतन में संशोधित महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed