{"_id":"67175c2aaa13b945190df47f","slug":"jammu-kashmir-goc-gave-instructions-to-the-soldiers-be-ready-at-all-times-to-foil-the-plans-of-the-enemy-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जीओसी ने जवानों को दिया निर्देश, दुश्मन के मंसूबे नाकाम करने के लिए हर वक्त तैयार रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जीओसी ने जवानों को दिया निर्देश, दुश्मन के मंसूबे नाकाम करने के लिए हर वक्त तैयार रहें
Tue, 22 Oct 2024 01:33 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:33 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के थन्नामंडी सेक्टर में जीओसी व्हाइट नाइट और जीओसी रोमियो फोर्स ने सैनिकों को दुश्मन के मंसूबे नाकाम करने के लिए हर वक्त तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जनरल ऑफिसर कमांडिंग जीओसी व्हाइट नाइट कोर नवीन सचदेवा ने जनरल अफसर कमांडिंग जीओसी काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स (रोमियो) फोर्स मनीष गुप्ता के साथ थन्नामंडी सेक्टर में पीर पंजाल रेंज के ऊपरी इलाकों का दौरा किया। उच्च अधिकारियों ने सैनिकों से हर वक्त सतर्क रहकर दुश्मन की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुश्मन के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए हर समय तैयार रहें और दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दें।
विज्ञापन
राजोरी, थन्नामंडी, बफलियाज सड़क पर और आसपास के जंगलों के अलावा थन्नामंडी के घने जंगलों में आतंकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने जिले के लोगों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी रैंकों को प्रोत्साहित किया। सेना के जीओसी ने वहां तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत के दौरान उच्च स्तर के मनोबल और सतर्कता के लिए उनकी सराहना की। सैन्य अधिकारियों ने आतंकियों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखने आतंकियों के खून खराबे के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्कता और चौकसी बढ़ाने के लिए कहा और दुश्मन को उसकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए निर्देश जारी किए।
विज्ञापन