{"_id":"63a1876374579b726b3225ae","slug":"jammu-kashmir-ghulam-nabi-azad-dap-provincial-secretary-resigns-within-24-hours-citing-personal-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: DAP में चौबीस घंटे में प्रांतीय सचिव का इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: DAP में चौबीस घंटे में प्रांतीय सचिव का इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का हवाला
Tue, 20 Dec 2022 03:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 20 Dec 2022 03:29 PM IST
सार
डीएपी में नवनियुक्त प्रांतीय सचिव जय सिंह ने यह पद मिलने के चौबीस घंटे के भीतर ही सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्हें प्रांतीय समिति में यह पद दिया गया था।
विज्ञापन
वरिष्ट कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) में नवनियुक्त प्रांतीय सचिव जय सिंह ने यह पद मिलने के चौबीस घंटे के भीतर ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्हें प्रांतीय समिति में यह पद दिया गया था। इसमें उनके समेत नौ लोगों को प्रांतीय सचिव नामित किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी के चेयरमैन आजाद को अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारण बताए हैं। पार्टी के महासचिव आरएस चिब ने प्रांतीय सचिव का इस्तीफा मिलने की पुष्टि की है। पार्टी में इस इस्तीफे को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। आजाद के परामर्श से हाल ही में राज्य समिति सहित प्रांतीय और अन्य दूसरे पदाधिकारियों को नामित किया गया है।
विज्ञापन
प्रांतीय सचिव जय सिंह ने बताया कि वह पिछले चौदह वर्षों से गुलाम नबी आजाद से जुड़े हैं, लेकिन अब किसी तरह से राजनीति में नहीं आना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि वह सामाजिक स्तर पर लोगों की सेवा करें और यह राजनीतिक दल से दूर रहकर ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आजाद से उनका कोई मनमुटाव नहीं है वह व्यक्तिगत तौर पर यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
आजाद ने समर्थकों से चर्चा की
डीएपी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने गांधीनगर स्थित अपने आवास पर पार्टी समर्थकों के साथ मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आजाद ने समर्थकों से पार्टी गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर दिया। आगामी दिनों में आजाद का चिनाब वैली सहित अन्य इलाकों में दौरा प्रस्तावित है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगलवार को किश्तवाड़ में रैली कर रहे हैं, लेकिन आजाद जम्मू में ही रहेंगे।