फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Four government employees suspended for absent from office, action within 24 hours of setting up committees

जम्मू-कश्मीर: दफ्तर से गैरहाजिर चार सरकारी कर्मी निलंबित, कमेटियां गठित करने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई

Wed, 11 Aug 2021 10:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 11 Aug 2021 10:37 PM IST
सार

औचक निरीक्षण में दो स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट और दो अर्दली मिले गैर हाजिर जिन्हें निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Four government employees suspended for absent from office, action within 24 hours of setting up committees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी कर्मचारियों के समय पालन और अनुशासन की निगरानी के लिए कमेटियां गठित करने के चौबीस घंटे के भीतर चार मुलाजिमों को गैर हाजिर रहने पर निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

मंगलवार को पांच कमेटियों का गठन किया गया था। बुधवार को प्रशासनिक सुधार, निरीक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव अब्दुल मजीद भट, वित्त निदेशक सुरेश कौल और उप सचिव नूर आलम की टीम ने महानिदेशक स्टेशनरी और कार्यालय आपूर्ति जम्मू कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड जांचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी करेगा लद्दाख, 24 से 28 सितंबर तक होगा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने पाया कि स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट तरसेम लाल, जूनियर स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट प्रदीप कुमार और अर्दली राज कुमार अनधिकृत रूप से गैर हाजिर हैं। सचिव ने मौके पर ही गैर हाजिर मिले तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए। वहीं, टीम ने सहायक निदेशक सेंट्रल स्टेशनरी एंड सप्लाइस कार्यालय का दौरा कर अर्दली लक्ष वर्मा को गैर हाजिर पाया और अनधिकृत गैर हाजिरी पर निलंबन का निर्देश जारी किया। टीम ने सरकारी रणबीर प्रेस जम्मू का दौरा कर कार्यशैली के अलावा कर्मचारियों के हाजिरी रिकॉर्ड की भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed