{"_id":"668fbca87313b564bc091c86","slug":"jammu-kashmir-exam-scam-ed-arrests-another-accused-in-jkssb-si-exam-paper-leak-case-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK Paper Leak Case: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक में एक और गिरफ्तार, 2022 में रद्द हुए थे तीन एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK Paper Leak Case: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक में एक और गिरफ्तार, 2022 में रद्द हुए थे तीन एग्जाम
Thu, 11 Jul 2024 04:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:36 PM IST
सार
ईडी ने आरोपी अनिल कुमार को ईडी जम्मू की टीम ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और आज सुबह जम्मू में भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामलों) के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ष 2022 के जेकेएसएसबी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार करने के करीब तीन हफ्ते बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यहां एक विशेष अदालत से उसे पांच दिन की हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोपी अनिल कुमार को ईडी जम्मू की टीम ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और आज सुबह जम्मू में भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामलों) के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। आरोपी अनिल (31) हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लहरोदा का रहने वाली है। ईडी ने 24 जून को लीक के कथित सरगना 43 वर्षीय हरियाणा निवासी यतिन यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 27 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। उसी साल जुलाई में जम्मू कश्मीर में तीन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। 1,300 जूनियर इंजीनियरों और 1,000 वित्त लेखा सहायकों के साथ 1,200 उम्मीदवारों की चयनित सूची को जुलाई में प्रशासन ने पेपर लीक और कदाचार के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
मामला सौंपे जाने के बाद सीबीआई ने 12 नवंबर, 2022 को मुख्यारोपी यादव समेत 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी का मामला सीबीआई की एफआईआर के बाद दर्ज किया गया है।