फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Election: Rahul Gandhi's big attack, BJP-RSS spread hatred, we do politics of love

Jammu Kashmir Election:राहुल गांधी का बड़ा हमला, भाजपा-आरएसएस फैलाते हैं नफरत, हम करते हैं मोहब्बत की राजनीति

Mon, 23 Sep 2024 02:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 23 Sep 2024 02:42 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस पर नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोहब्बत की राजनीति करती है और नफरत को नफरत से नहीं, मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election: Rahul Gandhi's big attack, BJP-RSS spread hatred, we do politics of love
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुंछ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस  पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'भाजपा-आरएसएस जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में केवल नफरत और हिंसा फैलाते हैं। उनकी राजनीति नफरत की है और हम सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत से समाप्त किया जा सकता है।'

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग राज्य में और अन्य स्थानों पर 24 घंटे नफरत और हिंसा फैलाते हैं। 'जहां भी ये जाते हैं, भाई को भाई से लड़ाते हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर—इनकी राजनीति सिर्फ नफरत की है।' उन्होंने यह भी कहां की नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता, केवल मोहब्बत से ही इसे समाप्त किया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से महाराष्ट्र तक गए हैं, और उनका एक ही संदेश है था नफरत से किसी को फायदा नहीं होता।
विज्ञापन


राहुल ने यह भी कहा कि भारत में पहली बार एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश (UT) में बदलने का उदाहरण पेश किया गया है। 'हमने नरेंद्र मोदी को साइकोलॉजिकली तोड़ दिया है। अब विपक्ष जो चाहता है, वही हो रहा है। मोदी सरकार कानून लाती है, लेकिन जब हम उनके सामने खड़े होते हैं, तो वे यू-टर्न ले लेते हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने भाषण में यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस का अभियान नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलने का है। 'हम कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक गए, और हमारा संदेश एक ही था - नफरत से किसी को फायदा नहीं होता'। राहुल गांधी ने कहा कि अब नरेंद्र मोदी पहले जैसे नहीं रहे, और उनका आत्मविश्वास कम हो चुका है। 'आज हम सभी जानते हैं कि नफरत को खत्म करने के लिए हमें मोहब्बत की जरूरत है। राहुल का यह भाषण कांग्रेस के भावी चुनावी अभियान की दिशा को स्पष्ट करता है, जिसमें वे नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रेम और एकता का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed