{"_id":"66f130f9b0794527f806071d","slug":"jammu-kashmir-election-rahul-gandhi-s-big-attack-bjp-rss-spread-hatred-we-do-politics-of-love-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Election:राहुल गांधी का बड़ा हमला, भाजपा-आरएसएस फैलाते हैं नफरत, हम करते हैं मोहब्बत की राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Election:राहुल गांधी का बड़ा हमला, भाजपा-आरएसएस फैलाते हैं नफरत, हम करते हैं मोहब्बत की राजनीति
Mon, 23 Sep 2024 02:42 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:42 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस पर नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोहब्बत की राजनीति करती है और नफरत को नफरत से नहीं, मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुंछ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'भाजपा-आरएसएस जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में केवल नफरत और हिंसा फैलाते हैं। उनकी राजनीति नफरत की है और हम सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत से समाप्त किया जा सकता है।'
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग राज्य में और अन्य स्थानों पर 24 घंटे नफरत और हिंसा फैलाते हैं। 'जहां भी ये जाते हैं, भाई को भाई से लड़ाते हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर—इनकी राजनीति सिर्फ नफरत की है।' उन्होंने यह भी कहां की नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता, केवल मोहब्बत से ही इसे समाप्त किया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से महाराष्ट्र तक गए हैं, और उनका एक ही संदेश है था नफरत से किसी को फायदा नहीं होता।
विज्ञापन
राहुल ने यह भी कहा कि भारत में पहली बार एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश (UT) में बदलने का उदाहरण पेश किया गया है। 'हमने नरेंद्र मोदी को साइकोलॉजिकली तोड़ दिया है। अब विपक्ष जो चाहता है, वही हो रहा है। मोदी सरकार कानून लाती है, लेकिन जब हम उनके सामने खड़े होते हैं, तो वे यू-टर्न ले लेते हैं'।
विज्ञापन
उन्होंने अपने भाषण में यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस का अभियान नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोलने का है। 'हम कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक गए, और हमारा संदेश एक ही था - नफरत से किसी को फायदा नहीं होता'। राहुल गांधी ने कहा कि अब नरेंद्र मोदी पहले जैसे नहीं रहे, और उनका आत्मविश्वास कम हो चुका है। 'आज हम सभी जानते हैं कि नफरत को खत्म करने के लिए हमें मोहब्बत की जरूरत है। राहुल का यह भाषण कांग्रेस के भावी चुनावी अभियान की दिशा को स्पष्ट करता है, जिसमें वे नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रेम और एकता का संदेश दे रहे हैं।