फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Drought ends... Rain in the plains, snowfall on the mountains

Jammu Kashmir : सूखा खत्म... मैदानों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; आज भी कुछ हिस्सों में बिगड़ा रहेगा मौसम

Sat, 28 Dec 2024 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 06:07 AM IST
सार

अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। पोशाना से पीर की गली तक अधिक बर्फबारी से जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Drought ends... Rain in the plains, snowfall on the mountains
गुलमर्ग में बर्फबारी (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को सूखा खत्म हुआ। अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। पोशाना से पीर की गली तक अधिक बर्फबारी से जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


इसी तरह बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राजमार्ग, सिंथन टॉप समेत अन्य कई मार्ग भी बंद हो गए हैं। काजीगुंड में बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलन बढ़ी है। खराब मौसम से सुबह कुछ उड़ानों के बाद दिनभर कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही।
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले तीन माह में सामान्य से 81 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राजधानी श्रीनगर में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ कश्मीर के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर से बर्फ गिरना शुरू हुई। विश्व विख्यात स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के साथ सोनमर्ग, पहलगाम, गुरेज, जोजिला पास, साधना टॉप, बांदीपोरा, बारामुला और कुपवाड़ा जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांदरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। डल झील समेत अधिकांश खुले जलाशय जम गए हैं। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के साथ दिन में भी कड़ाके की ठंड है। अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है।

राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 3.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन का सर्द दिन रहा। काजीगुंड में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री गिरकर 2.4 डिग्री रहा। पहलगाम में दिन का पारा 5.6 और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री रहा। बर्फबारी के कारण भद्रवाह स्नो उत्सव को स्थगित किया गया है। वहीं, पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद नववर्ष का उत्सव स्थगित कर दिया है। डोडा के देसा, काश्तीगढ़, बीजारनी, कोटी, गोहा मरम्मत, बलेसा, देधनी आदि में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है।

जम्मू संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल नत्थाटॉप पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पटनीटॉप, कठुआ और राजोरी के पीरपंजाल के पहाड़ी क्षेत्र में बर्फ गिरी है। पुंछ के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 15.2 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 9.5, बटोत में 9.1, कटड़ा में 14.0 और भद्रवाह में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री था।

पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर बिछने से पर्यटकों के चेहरे खिले
नए साल के स्वागत से ठीक पहले पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले हैं। पिछले लंबे समय से सूखे के कारण पर्यटन स्थलों पर भी सूखा दिख रहा था। शुक्रवार को अधिकांश पर्यटन स्थलों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे नए साल पर लाखों पर्यटकों के जम्मू कश्मीर में पहुंचने की उम्मीद है।


आज भी बारिश और हिमपात के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को भी जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ चिनाब वैली और पीर पंजाल रेंज के पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। शाम और रात को दक्षिण व सेंट्रल कश्मीर में भी बर्फबारी हो सकती है। नए साल के शुरू में 1 से 5 जनवरी तक कुछ हिस्सों में खराब मौसम के साथ बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए पर्यटकों और यात्रियों को प्रशासन व यातायात विभाग की एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।

कहां कितनी बारिश

  • बनिहाल 22.0 (मिलीमीटर)
  • काजीगुंड 21.6
  • कोकरनाग 16.2
  • पहलगाम 14.
  • श्रीनगर 8.1
  • जम्मू 5.1
  • बटोत 9.2
  • भद्रवाह 6.8
  • कटड़ा 4.4

कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • लेह माइनस 12.2
  • कोनीबाल माइनस 9.5
  • पहलगाम माइनस 8.0
  • श्रीनगर माइनस 7.3
  • काजीगुंड माइनस 6.9
  • कुपवाड़ा माइनस 6.4
  • गुलमर्ग माइमस 6.0
  • कोकरनाग माइनस 4.8
  • बनिहाल माइनस 1.8
  • भद्रवाह माइनस 0.6
  • बटोत 2.1
  • कटड़ा 7.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed