फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Dont pelt stones at army stay away from encounter sites appeals 15 corps goc

जान-माल का खतरा होने पर ही सेना करती है फायरिंग, कश्मीरियों से कोई बैरभाव नहीं : जीओसी

Sun, 15 Jul 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Jul 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Dont pelt stones at army stay away from encounter sites appeals 15 corps goc
कश्मीर घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा है कि कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के दौरान सेना को संयम बरतने के पूरे निर्देश हैं। सेना विरले मामलों में ही फायरिंग करती है जब कभी जान और संपत्ति को खतरा होता है। वे शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला के थिमैया हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

 
उन्होंने कश्मीर के लोगों खासकर युवाओं से अपील की कि वह सेना पर पथराव न करें क्योंकि यह उनकी अपनी सेना है और इन्हें निशाना बनाना सही नहीं है। उन्होंने युवाओं से मुठभेड़ स्थलों पर और उसके आस-पास के इलाकों में न घूमने की सलाह भी दी। कहा कि भारतीय सेना का कश्मीरियों के प्रति कोई बैरभाव नहीं है बल्कि सेना यहां पर उनकी मदद करने के लिए ही मौजूद है। हमारा मुख्य मकसद आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों के दौरान आतंकियों को मार गिराना है।
विज्ञापन

 
उत्तरी कश्मीर में युवाओं के दोबारा आतंकवाद में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भट ने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के मुकाबले उत्तरी कश्मीर में ऐसा कम देखने को मिल रहा है। जनता से अपील की कि आप को ही इन युवाओं को समझाना है कि वह आतंकवाद का गलत रास्ता न अपनाते हुए शांतिपूर्वक तरीके से अपनी इच्छाओं को व्यक्त करें और कश्मीर की खुशहाली वापस लाने में हमारी मदद करें। उत्तरी कश्मीर में स्थिति अनुकूल है और इसे संभव बनाने के लिए उन्होंने सेना और पुलिस के आपसी समन्वय की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हमला सुरक्षाबलों पर था, अमरनाथ यात्रियों पर नहीं
लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा कि अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में शुक्रवार को हुआ हमला यात्रियों पर नहीं था बल्कि सुरक्षाबलों पर किया गया था। आतंकी संगठनों की कोशिश हमेशा यही रहेगी कि वह सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहें और हम आतंकियों को खत्म करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed