फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Digvijay reached Jammu for preparations for Bharat Jodo Yatra

Jammu Kashmir: भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए दिग्विजय जम्मू पहुंचे, पार्टी नेताओं से आज होगी चर्चा

Thu, 15 Dec 2022 12:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 12:59 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जम्मू पहुंचे। यहां निजी समारोह में शिरकत करने के बाद वीरवार को पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए चर्चा करेंगे

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Digvijay reached Jammu for preparations for Bharat Jodo Yatra
जम्मूू में भारत जोड़ा यात्रा की तैयारियां जानने पहुंचे दिग्विजय सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी के नेतृत्व में जनवरी के तीसरे सप्ताह प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए देशभर से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बुधवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जम्मू पहुंचे। यहां निजी समारोह में शिरकत करने के बाद वीरवार को पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए चर्चा करेंगे और शुक्रवार वापस जाएंगे।  
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से शुरू करके श्रीनगर में समापन करना है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर में आठ दिन तक रुकना प्रस्तावित है, जिसमें चार दिन जम्मू और चार दिन श्रीनगर में यात्रा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिग्विजय सिंह का जम्मू में पार्टी के वरिष्ठ नेता रवींद्र शर्मा के नेतृत्व में योगेश साहनी, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भानू चिब, सेवा दल के प्रमुख साहिल सिंह लंगेह ने स्वागत किया। यह यात्रा बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ है।

जम्मू-कश्मीर में यात्रा में नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed