{"_id":"5fa9aa4a8ebc3e9ba661ceff","slug":"jammu-kashmir-dhanteras-jammu-city-news-jmu2225507197","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बरसेगा धन; दिवाली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, सजने लगी हैं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बरसेगा धन; दिवाली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, सजने लगी हैं दुकानें
विज्ञापन
दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर खरीदारी करता युवक।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कोरोना काल में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानें बंद रहने से दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब दुकानदार उस नुकसान का भरपाई दिवाली के बाजार में करने की जुगत में हैं। दिवाली के अवसर पर विशेष ऑफर से ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इस वर्ष चाइनीज सामान बाजार में नहीं के बराबर है। लोकल फोर वोकल का खूब ध्यान रखा जा रहा है। बाजार में भरपूर मात्रा में सामान उपलब्ध है, जो अधिकतर स्थानीय है। इस वर्ष चाइनीज दीए की मांग नहीं के बराबर है। मिट्टी के दिए बाजार में हर जगह उपलब्ध है।
बाजार में बिजली से जुड़ा सजावटी सामान भी उपलब्ध है। इस बार बाजार में चाइनीज बिजली के झालरों के बजाय स्थानीय उत्पाद अधिक दिख रहे हैं। एलईडी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, हाट एंड कूल एसी, रूम वार्मर, म्यूजिक सिस्टम और मोबाइल भी लोग खरीद रहे हैं। इसमें कई लोगों ने धनतेरस व दिवाली पर खरीद के लिए एडवांस बुकिंग करवाई है।
दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद का क्रेज बढ़ा है। खरीद लक्ष्य को पूरा करने के लिए डीलरों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए उपहार और छूट के बोर्ड लगा रखे हैं। हालांकि कोरोना के चलते बीते वर्ष की तुलना में यह छूट काफी कम है। इलेक्ट्रॉनिक सामान को फाइनेंस करवाने पर कई बैंक कैश बैक का ऑफर दे रहे हैं। कई कंपनियों के सेल ऑफर से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की ऑनलाइन खरीदारी हो रही है। शहर में मूर्तियों का कारोबार करने वाले सचिन बख्शी ने बताया कि बिजली की लाइट से जड़ी मूर्तियां ग्राहकों को खूब भा रही हैं। इसमें विशेषतौर पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी की मूर्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
दिवाली पर होगी खूब खरीदारी
इंदिरा चौक पर स्थित बाहू इलेक्ट्रॉनिक के विकास मगोत्रा ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव पर दिवाली को लेकर अधिक ऑफर नहीं है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में कीमतों में इजाफा भी नहीं हुआ है। बाजार में माइक्रोवेव 6 हजार से लेकर 30 हजार रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं। वॉशिंग मशीन सेमी ऑटोमेटिक 8000 रुपये की रेज से मिल रही है। दिवाली से पहले शादी विवाह के सीजन की अधिक खरीदारी हो रही है, लेकिन धनतेरस और दिवाली पर इलेक्ट्रानिक बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है।