फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Conspiracy target security forces Baramulla second time failed

जम्मू कश्मीर: बारामुला में सुरक्षा बलों को दूसरी बार निशाना बनाने की साजिश नाकाम, आईईडी बरामद

Thu, 15 Dec 2022 01:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 01:52 AM IST
सार

सुरक्षा बलों ने बुधवार को पट्टन इलाके में श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लांट की गई इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की। जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Conspiracy target security forces Baramulla second time failed
Baramulla - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सैन्य काफिले को निशाना बनाने की 24 घंटे के भीतर दूसरी आतंकी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने बुधवार को पट्टन इलाके में श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लांट की गई इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की।

विज्ञापन


जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया। इससे पहले मंगलवार को सुरक्षा बलों ने सोपोर के तुलिबल इलाके में सोपोर-कुपवाड़ा हाईवे पर लगाई गई आईईडी बरामद की थी। 
विज्ञापन


सैन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सेना की 24 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की यूनिट और सीआरपीएफ के जवानों को श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने पर एक बक्से में आईईडी बरामद हुई। एहतियात के तौर पर राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया, जिसे आईईडी नष्ट करने के बाद खोल दिया गया। आतंकी सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। 

पुलवामा आईईडी मामले में आठ के खिलाफ चार्जशीट

पुलवामा पुलिस ने इस वर्ष 16 जून को लिटर थाना क्षेत्र में बरामद आईईडी मामले में 8 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में अभियोग पत्र दाखिल किया है। इस वर्ष 16 जून को पुलवामा पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लिटर थाना क्षेत्र में एक आईईडी लगाई गई है।

 

इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर करीब 15 किलो वजन की एक आईईडी बरामद की। इसे एक प्रेशर कुकर में फिट किया गया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
 

पकड़े गए आरोपियों ने आईईडी की खरीद / परिवहन में उनकी सक्रिय भागीदारी और भूमिका के लिए अल-बद्र संगठन से जुड़े 5 और व्यक्तियों के नामों का भी खुलासा किया। चार्जशीट में एक विदेशी आतंकी हैंडलर सहित 8 अभियुक्तों के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed