फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Congress protests against BJP over Rahul Gandhi Comparison wih Ravana poster

जम्मू: राहुल गांधी की रावण से तुलना करने पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा का पुतला जला कर जताया रोष

Fri, 06 Oct 2023 04:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

राहुल गांधी पर बनाए गए पोस्टर को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना की और इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य और खतरनाक बताया।

विज्ञापन
jammu kashmir Congress protests against BJP over Rahul Gandhi Comparison wih Ravana poster
जम्मू में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एक सोशल मीडिया के पोस्टर में राहुल गांधी को 'नए युग के रावण' बताने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भड़क उठे हैं। शुक्रवार को जम्मू में इस मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री योगेश साहनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध रैली भी निकाली। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और पार्टी का पुतला फूंका।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना की और इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य और खतरनाक बताया। योगेश साहनी ने कहा कि वे भाजपा के ऐसे कृत्यों की निंदा करते हैं। विरोध प्रदर्शन भाजपा के घटिया कृत्य पर अपना गुस्सा दिखाने के लिए है। हम राजभवन तक रैली निकालकर वहां विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन हमें ऐसा करने से रोक दिया गया।।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता हैं और हम उनके खिलाफ ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा, 'इस देश की जनता उन्हें पसंद करती है। भाजपा राहुल गांधी के प्रति लोगों के बढ़ते प्यार से डर गई है, इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed