फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Congress leaders discuss Bharat Jodo Yatra with Digvijay

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नेताओं ने दिग्विजय से की भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा, समापन पर देशभर के नेता जुटेंगे

Fri, 16 Dec 2022 12:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 12:59 AM IST
सार

यात्रा की तैयारियों के लिए आल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के नेताओं का आना प्रस्तावित है। बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय टीम उप राज्यपाल से यात्रा के रूट, सुरक्षा आदि शेड्यूल पर चर्चा करेगी।  

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Congress leaders discuss Bharat Jodo Yatra with Digvijay
जम्मूू में भारत जोड़ा यात्रा की तैयारियां जानने पहुंचे दिग्विजय सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से वीरवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने मुलाकात कर राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। इस यात्रा का जम्मू कश्मीर में जनवरी के तीसरे सप्ताह पहुंचना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए 20 दिसंबर को कांग्रेस महासचिव (संगठन) वेणुगोपाल का पहुंचना प्रस्तावित है। इससे पहले उन्हें 22 दिसंबर को आना था, लेकिन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की उपलब्धता न होने से वे तय शेड्यूल से पहले आ सकते हैं। जिसमें उपराज्यपाल से भारत जोड़ो यात्रा के शेड्यूल पर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चर्चा करेगा। 
विज्ञापन


जम्मू में प्रदेश कांग्रेस से भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर के साथ पूर्व मंत्री योगेश साहनी, तारिक अहमद करा, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, चन्नी सिंह ने एक होटल में मुलाकात कर भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा की तैयारियों के लिए आगामी दिनों में आल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के नेताओं का आना प्रस्तावित है। बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय टीम उप राज्यपाल से यात्रा के रूट, सुरक्षा आदि शेड्यूल पर चर्चा करेगी। इसमें तीन कैंप बनाए जाते हैं।

यात्रा में शौचालय, खाने का इंतजाम, स्पाट आदि की व्यवस्था रहती है। इसमें तीन एकड़ भूमि पर एक स्टाप स्थापित किया जाता है। यात्रा के साथ करीब 150 स्थायी और 50 गैर पंजीकृत लोग चल रहे हैं। श्रीनगर में संपन्न होने वाली यात्रा में दूसरे राज्यों से भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना प्रस्तावित है।

पार्टी के महासचिव जम्मू और श्रीनगर में एक-एक दिन रहकर स्थानीय समितियों से यात्रा से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। दिग्विजय जम्मू में एक निजी शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आए हैं और शुक्रवार को वह लौट जाएंगे।


पार्टी के अनुसार यह यात्रा बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ है। जम्मू कश्मीर में यात्रा में नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed