फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Congress incharge Rajni Patil will arrive tomorrow on a five day visit elections and delimitation will be discussed

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का पांच दिवसीय दौरा, चुनाव और परिसीमन पर होगी चर्चा

Wed, 14 Jul 2021 11:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 11:31 AM IST
सार

हाल ही में परिसीमन आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी राय जानी थी। इसमें पार्टी की ओर से प्रमुख रूप से परिसीमन के लिए वर्ष 2011 जनगणना के आधार को गलत बताया गया था। पार्टी दोबारा जनगणना करवाकर परिसीमन का समर्थन कर रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Congress incharge Rajni Patil will arrive tomorrow on a five day visit elections and delimitation will be discussed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक और परिसीमन आयोग के जम्मू-कश्मीर के दौरे के बाद यहां सियासी हलचल बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर मामलों की कांग्रेस प्रभारी व पूर्व सांसद रजनी पाटिल 15 जुलाई से जम्मू-कश्मीर के पांच दिनी दौरे पर आ रही हैं। वह पार्टी कैडर के साथ आगामी विधानसभा चुनाव, परिसीमन, मौजूदा परिदृश्य सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगी। 

विज्ञापन


पार्टी की ओर से देश व्यापी स्तर पर पहले ही महंगाई व अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा हुआ है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि रजनी पाटिल 15-16 को जम्मू में रहने के बाद अगले दो दिन कश्मीर में रहेंगी और 19 जुलाई को वापस लौटेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यालय पदाधिकारियों, कार्यकारी सदस्यों, जिला प्रधानों और फ्रंटल विंग नेताओं से मिलकर जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगी। इसके साथ राजनीतिक परिस्थितियों और संगनात्मक मामलों पर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed