फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Civilian shot by terrorists in Pulwama

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने एक व्यक्ति मारी गोली, सेना ने इलाके की घेराबंदी कर चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 11 Dec 2020 07:32 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 11 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Civilian shot by terrorists in Pulwama
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के वसुरा इलाके में शुक्रवार शाम अज्ञात आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मार दी और भाग निकले। नागरिक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताया जा रही है। सुरक्षा बलों ने घटना स्थल के आसपास के इलाके की नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घायल की शिनाख्त वसुरा निवासी मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को हुए हमले के बारे में पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस घटना को किस संगठन के लोगों ने अंजाम दिया और इसके पीछे क्या कारण थे इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं पता चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बडगाम में गोली लगने से बुजुर्ग महिला घायल
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के इचगाम इलाके में शुक्रवार को पैर मे गोली लगने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली कहां से आई, इसका पता नहीं चला स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली पास ही स्थित ओल्ड एयर फील्ड फायरिंग रेंज से आई है। लोगों ने इस हादसे के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। महिला की शिनाख्त फातिमा के रूप में हुई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ओल्ड एयर फील्ड में फायरिंग रेंज उनके लिए सर दर्द बन गया है। अकसर गोलियां उनके मकानों की छतों, खिड़कियों और पानी की टंकियों पर लगती हैं लेकिन आज बुजुर्ग महिला के पैर में लगी है। लोगों के मुताबिक उन्होंने हाल ही में उपायुक्त बडगाम से भी इस फायरिंग रेंज को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह इस इलाके में असुरक्षित महसूस करते हैं। हर समय खतरा रहता है और कुछ पता नहीं, गोली कब और कहां से आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed