फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K By-election: नगरोटा में BJP से देवयानी राणा की धमाकेदार जीत, बडगाम में PDP के आगा सैयद मुंताजिर बने विजेता

Fri, 14 Nov 2025 04:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 04:34 PM IST
खास बातें

By-Election Results 2025 Budgam, Nagrota Live Updates:  जम्मू कश्मीर के नगरोटा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा ने शानदार जीत हासिल की, जबकि बडगाम सीट पीडीपी के आगा सैयद मुंताजिर ने 4,478 वोटों के अंतर से जीती।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir By-Election Results 2025 Live Updates: Budgam Nagrota Upchunav Votes Counting News in Hindi
Jammu Kashmir By Election Result - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:30 PM, 14-Nov-2025

जम्मू-कश्मीर के बडगाम उपचुनाव में पीडीपी के उम्मीदवार आगा सैयद मुंताजिर ने 4,478 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

12:58 PM, 14-Nov-2025
विज्ञापन
12:23 PM, 14-Nov-2025
'2024 की तरह 2025 में भी मतदाताओं ने दिया आशीर्वाद'; राणा
जम्मू के नगरोटा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने कहा कि उन्हें लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 में जिस तरह नगरोटा के मतदाताओं ने उन्हें समर्थन दिया था, उसी तरह 2025 में भी हर घर और हर परिवार ने बढ़-चढ़कर उनका साथ दिया है।
 
12:09 PM, 14-Nov-2025
नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा की जीत
नगरोटा उपचुनाव में भाजपा की देवयानी राणा ने जीत दर्ज की है। देवयानी को 42 हजार से अधिक वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह रहे। 
11:58 AM, 14-Nov-2025
बडगाम उपचुनाव में राउंड 6/17 तक की स्थिति
बडगाम उपचुनाव में छठे राउंड की गिनती में जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी 2034 मतों से आगे हैं। जबकि जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी उनको कांटे की टक्कर दे रहे हैं।
11:19 AM, 14-Nov-2025
नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा 24755 वोटों से आगे
नगरोटा उपचुनाव में लगातार 10वें राउंड की गितनी तक भाजपा की देवयानी राणा आगे हैं। देवयानी को कुल 39561 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:55 AM, 14-Nov-2025
बडगाम में चौथे राउंड में पीडीपी हुई आगे
बडगाम उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती के चौथे राउंड में जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी 1091 मतों से आगे हो गए हैं। जबकि जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी उनको कांटे की टक्कर दे रहे हैं।
10:53 AM, 14-Nov-2025
नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा 23523 वोटों से आगे
नगरोटा उपचुनाव में लगातार 8वें राउंड की गितनी तक भाजपा की देवयानी राणा 23523 वोटों के अंतर से आगे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह हैं।
10:10 AM, 14-Nov-2025
बडगाम में लगातार दूसरे राउंड में नेकां आगे
बडगाम उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती के दूसरे राउंड में जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी 481 मतों से आगे हैं। जबकि जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी उनको कांटे की टक्कर दे रहे हैं।
09:54 AM, 14-Nov-2025
नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा 13653 वोटों से आगे
नगरोटा उपचुनाव में लगातार 5वें राउंड की गितनी तक भाजपा की देवयानी राणा 13653 वोटों के अंतर से आगे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed