फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Budget: Emphasis on primary education two thousand new kindergarten schools

J&K Budget: प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा पर जोर, खुलेंगे दो हजार नए किंडरगार्टन स्कूल, मिलेंगे फोर्टिफाइड चावल

Tue, 06 Feb 2024 01:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 01:59 PM IST
सार

पीएम राइजिंग इंडिया के तहत 233 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। न्यू इंडिया लिटरेसी कार्यक्रम के तहत 3.50 लाख बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। बीपीएल छात्राओं के लिए बेटी अनमोल योजना के तहत पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 18723 स्कूलों को 18.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिससे खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
jammu kashmir Budget: Emphasis on primary education two thousand new kindergarten schools
Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए बजट में कई प्रावधान किए हैं। करीब दो हजार करोड़ रुपये से शिक्षा का स्तर बढ़ाया जाएगा। 2000 हजार किंडरगार्टन स्थापित किए जाएंगे। छात्रों के पोषण संबंधी सुधार के लिए भोजन योजना के तहत प्रारंभिक स्तर कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 8.43 लाख विद्यार्थियों को फोर्टिफाइड चावल परोसे जाएंगे।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के तहत पुस्तकों की खरीद के लिए प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक तक के स्कूलों को कवर करने के लिए पांच से 20 हजार रुपये तक का अलग से वार्षिक पुस्तकालय अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम राइजिंग इंडिया के तहत 233 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। न्यू इंडिया लिटरेसी कार्यक्रम के तहत 3.50 लाख बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। बीपीएल छात्राओं के लिए बेटी अनमोल योजना के तहत पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 18723 स्कूलों को 18.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिससे खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। पांच नए कॉलेजों को स्थापित करने का काम पूरा होगा। विभिन्न कॉलेजों में दो छात्रावास, दो विज्ञान ब्लाॅक और छह अतिरिक्त लेक्चर ब्लाॅक बनाए जाएंगे। आठ काॅलेज का आकलन कर इनके निर्माण को मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed