{"_id":"65c1f53cedba97609f0656d6","slug":"jammu-kashmir-budget-2024-18-lakh-houses-in-jammu-and-kashmir-will-get-tap-connections-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2024: जम्मू कश्मीर के 18.36 लाख घरों को मिलेंगे नल कनेक्शन, शाहपुर कंडी बांध होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2024: जम्मू कश्मीर के 18.36 लाख घरों को मिलेंगे नल कनेक्शन, शाहपुर कंडी बांध होगा शुरू
Tue, 06 Feb 2024 02:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:30 PM IST
सार
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के तहत वर्ष 2024-25 के दौरान 51 योजनाएं पूरी की जाएंगी। शाहपुर कंडी बांध के 2024-25 में चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन
water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट में जल आपूर्ति और सिंचाई सुविधा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 18.36 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे। चार हजार गांवों में हर घर को जल सुविधा से जोड़ा जाएगा। 3244 जेजेएम योजनाओं को उनके संचालन और रखरखाव के लिए पानी समितियों, पीआरआई को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
78 प्रमुख मध्यम सिंचाई योजनाएं पूरी की जाएंगी। इससे 250 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का सृजन होगा। 2400 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता सृजित करने के लिए 297 लघु सिंचाई योजनाएं पूरी की जाएंगी। इसमें 4400 लोगों की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
302 बाढ़ नियंत्रण योजनाएं पूरी की जाएंगी। तीन हजार हेक्टेयर भूमि को संरक्षित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हर खेत को पानी के तहत वर्ष 2024-25 के दौरान 51 योजनाएं पूरी की जाएंगी। शाहपुर कंडी बांध के 2024-25 में चालू होने की संभावना है। इससे प्रदेश के कठुआ और सांबा में 32173 हेक्टेयर भूमि के लिए 1150 क्यूसेक सिंचाई सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन