फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: BSF killed Pakistani intruder in RS Pura, Rangers refused to take the body

Jammu Kashmir: आरएसपुरा में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, रेंजरों ने शव लेने से किया इंकार

Sun, 06 Apr 2025 05:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 06 Apr 2025 05:46 PM IST
सार

बीएसएफ ने आरएसपुरा में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, लेकिन पाकिस्तानी रेंजरों ने शव लेने से इनकार कर दिया और विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: BSF killed Pakistani intruder in RS Pura, Rangers refused to take the body
अंबे नाल से सटे इलाके को घेरकर बैठे सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अब्दुल्लियां क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास किया गया था। इस वारदात के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। बीएसएफ ने मारे गए घुसपैठिए का शव पाकिस्तान को सौंपने के लिए फ्लैग मीटिंग भी की। लेकिन पाकिस्तानी रेंजराें ने शव लेने से मना कर दिया।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार 4 और 5 अप्रैल की मध्यरात्रि अब्दुल्लियां में घुसपैठ का प्रयास किया गया। सतर्क बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी और घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा गया। जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती देकर वापस जाने को कहा, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा।
विज्ञापन


जवानों ने खतरा भांपते हुए फायरिंग कर घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि उसके पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। न ही उसके घुसपैठ करने की वजह पता चल पाई है। इस वारदात के बाद मारे गए घुसपैठिए का शव पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने के बाद बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजरों के साथ दोपहर 1. 10 मिनट पर अब्दुल्लियां क्षेत्र में छोटी फ्लैग मीटिंग कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। सूत्रों ने बताया कि बाद में बैठक के दौरान पाकिस्तानी पक्ष ने घुसपैठिए का शव लेने से इनकार कर दिया।


सूत्रों ने बताया कि फ्लैग मीटिंग के दौरान पाकिस्तान ने घुसपैठिए का शव लेने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि ये नागरिक उनके देश का नहीं है। हालांकि हर बार पाकिस्तानी रेंजर ऐसा ही करते हैं। मारे गए घुसपैठिए की आयु करीब 35 साल है। जिसके पास से 220 रुपये पाकिस्तानी करेंसी के अलावा कोई भी आपत्तिजनक सामग्री फिलहाल नहीं मिली है। 

कब कब हुई बार्डर और एलओसी पर घुसपैठ 
8 अक्तूबर 2024: जम्मू के मकवाल बार्डर पर पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार
22 दिसंबर 2024: पुंछ के मेंढर में पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार
14 मई 2024: अखनूर के खौड़़ सेक्टर में युवक गिरफ्तार
26 जिनवरी 2025: पुंछ एलओसी पर पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार 
19 मार्च 2025: कठुआ के हीरा नगर सेक्टर में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed