फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Both arrested helpers were working for Saifullah, were delivering weapons terrorists

जम्मू-कश्मीर: गिरफ्तार दोनों मददगार सैफुल्ला के लिए कर रहे थे काम, आतंकियों तक पहुंचा रहे थे हथियार

Tue, 18 Jul 2023 02:17 AM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 02:17 AM IST
सार

शोपियां में पकड़े गए आतंकी मददगारों को टारगेट किलिंग के लिए तैयार किया जा रहा था। वह आतंकियों को हथियार समेत अन्य चीजें उपलब्ध करवाते थे। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Both arrested helpers were working for Saifullah, were delivering weapons terrorists
राजोरी के जंगल में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर के शोपियां से गिरफ्तार दोनों ओवरग्राउंड वर्कर जम्मू लाए गए हैं। यह दोनों पाकिस्तान में मौजूद लश्कर कमांडर साजिद जट्ट उर्फ सैफुल्ला के लिए काम करते थे। दोनों को मोटी रकम देकर हथियारों की सप्लाई, टारगेट कीलिंग की साजिश कराई जा रही थी। एनआईए की टीम इनसे पूछताछ करेगी।  

विज्ञापन


बता दें कि 14 जुलाई को एनआईए की टीम ने शोपियां के रहने वाले मुशेब फयाज उर्फ शोएब और हिलाल याकूब को गिरफ्तार किया था। सूत्रों का कहना है कि यह दोनों साजिद जट्ट के लिए काम कर रहे थे। हिलाल को आतंकियों तक हथियार व अन्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 4 लाख, जबकि मुशेब को 2 लाख रुपये दिए गए थे। 
विज्ञापन


दोनों को व्हाटसएप पर साजिद लोकेशन भेज देता था। इसमें बताया जाता था कि कहां से हथियार उठाकर कहां रखना है। पिछले डेढ़ साल से यह दोनों पैसे लेकर काम कर रहे थे। यहां तक कि अब इनको टारगेट कीलिंग के लिए भी तैयार किया जा रहा था। दोनों को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये जोड़ रहा युवाओं को 

सूत्रों का कहना है कि सैफुल्लाह कश्मीर के युवाओं की सोशल मीडिया से जानकारी ले रहा है। वह जानकारी लेकर पाकिस्तान में मौजूद राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़, डोडा, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा के आतंकियों से बात करता है। इन आतंकियों से उक्त युवाओं की जानकारी मंगवाकर उनको अपने लिए काम करने के लिए तैयार कर रहा है। इन्हीं के जरिए वह आतंकी गतिविधियों को चला रहा है।

ढांगरी, भाटादूड़ियां का मास्टरमाइंड है सैफुल्ला

पाकिस्तान के कसुर का रहने वाला साजिद जट्ट उर्फ सैफुल्ला इस समय जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाला सबसे बड़ा  कमांडर है, जिसने साल के शुरूआत में ही राजोरी के ढांगरी में सात नागरिकों की हत्या करवाई। इसके पहले उसने पुंछ के भाटादूड़ियां में 12 सैनिकों की जान ली।

इसके अलावा अप्रैल में उसने फिर से पुंछ में चार सैनिकों की हत्या करवाई। वह राजोरी-पुंछ में ही नहीं, बल्कि दक्षिण कश्मीर में हथियारों की सप्लाई, टेरर फंडिंग और टारगेट कीलिंग करवा रहा है। साजिद ने कश्मीरी महिला से शादी की है। 

हंदवाड़ा में 5 और 7 किलो की आईईडी बरामद, बड़ा हादसा टला

कुपवाड़ा ज़िले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) आईईडी बरामद कर एक बड़ी घटना को टाल दिया। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, एक सूचना के आधार पर सेना के साथ संयुक्त सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा के वोधपुरा जंगल क्षेत्र में सोमवार तड़के संयुक्त अभियान चलाया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 701 के पास वोधपुरा रिज से 5 और 7 किलोग्राम की दो आईईडी बरामद की गई। इसके बाद संयुक्त टीम ने पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ क्षेत्र को घेर लिया। बाद में बम निरोधक दस्ते ने उक्त आईईडी को नियंत्रण में लेते हुए सुरक्षित तरीके से विस्फोट किया।



पुलिस अधिकारी के अनुसार, किसी और आईईडी या आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर वोधपुरा जंगल के सामान्य क्षेत्र में सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने गहन तलाशी अभियान फिर से शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed