फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir baramulla sopore encounter heavy weapons from killed terrorist recovered

जम्मू-कश्मीर: लश्कर आतंकियों की मौजूदगी ज्यादा, मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार जांच को भेजे गए

Fri, 10 Aug 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 10 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir baramulla sopore encounter heavy weapons from killed terrorist recovered
एनकाउंटर में बरामद हुए हथियार - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रफियाबाद इलाके में मारे गए लश्कर के पांच पाकिस्तानी आतंकियों से बरामद उपकरणों तथा सामान को जांच के लिए भेज दिया गया है। इससे उनकी घुसपैठ की लोकेशन का सही पता चल सकेगा। यह जानकारी सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के सात सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर धर्मराज राय ने शुक्रवार को दी। इस दौरान मारे गए आतंकियों से बरामद हथियारों को भी प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर ने बताया कि पहले के आपरेशन में भी लश्कर के ही आतंकी मारे गए हैं। इससे यह पता लगता है कि इस इलाके में लश्कर आतंकियों की मौजूदगी अधिक है। बताया कि आतंकियों के खिलाफ पांच अगस्त से आपरेशन शुरू था। सात अगस्त को सूत्रों से लिद्दर पंजाल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले जिसके आधार पर इलाके में तलाशी अभियान में तेजी लाई गई। आठ अगस्त को सुबह करीब 10 बजे जंगल में छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलियां बरसाईं। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों को ढेर करने में सफलता हाथ लगी। आतंकियों से 4 एके-47 राइफल, एक पिस्तौल, अन्य हथियार और खाने पीने की सामग्री बरामद हुई है। संभावना है कि यह ग्रुप पीओके से हाल ही में घुसपैठ कर दाखिल हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरू में बस इतनी जानकारी थी कि आतंकियों का एक बड़ा ग्रुप है। इस वजह से आपरेशन को अंजाम देने में 4-5 दिन लग गए। मुझे नहीं लगता कि इस ग्रुप में से कोई आतंकी जिंदा भाग पाया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

jammu kashmir baramulla sopore encounter heavy weapons from killed terrorist recovered
एनकाउंटर में बरामद हुए हथियार - फोटो : अमर उजाला
बरामद बैग पर 12 तक थी नंबरिंग
मारे गए आतंकियों से बरामद बैग पर 12 तक नंबरिंग है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 12 आतंकियों का यह ग्रुप रहा होगा। इनमें से पांच को मार गिराया गया है। आशंका है कि ग्रुप के अन्य आतंकी आस-पास के जंगलों में छिपे हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed